एक्सप्लोरर

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

चाय के साथ लोग अक्सर एक गलती करते देखे जाते हैं और वो ये कि इसके साथ कुछ ऐसी चीजें खाने लगते हैं, जिनका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.

भारत सहित दुनियाभर में चाय के करोड़ों प्रेमी हैं. चाय एक ऐसी हॉट ड्रिंक है, जिसके बिना कई लोगों का सूरज नहीं निकलता. कुछ लोग तो इतने शौकीन होते हैं कि उनको जितनी बार भी चाय पूछ ली जाए, उनके मुंह से हमेशा 'हां' ही निकलता है. वैसे तो चाय कई प्रकार की होती है, जैसे- ब्लैक टी, ग्रीन टी, हर्बल टी आदि. लेकिन भारत में जो चाय सबसे ज्यादा मशहूर है वो दूध वाली चाय है, जिसको बनाने के लिए पानी, अदरक, इलायची, कालीमिर्च और दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है. चाय के साथ लोग अक्सर एक गलती करते देखे जाते हैं और वो ये कि इसके साथ कुछ ऐसी चीजें खाने लगते हैं, जिनका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं उन फूड आइटम्स के बारे में, जिनका सेवन आपको चाय के साथ करने से बचना चाहिए. 

1. मसालेदार चीजें: चाय के साथ कई लोग मसालेदार और स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाली चीजें खाते देखे जाते हैं, जिनका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जैसे- लहसुन, प्याज, गर्म सॉस, करी और मिर्च. जब आप इन चीजों को चाय के साथ खाते हैं तो ये आपकी सेहत पर हावी होने लगती हैं और तरह-तरह की समस्याएं पैदा करती हैं.

2. एसिडिक फूड: हाई एसिडिक फूड आइटम्स को भी चाय के साथ नहीं खाया जाना चाहिए, जैसे- खट्टे फल. क्योंकि इन्हें खाने से शरीर को कैटेचिन (एंटीऑक्सीडेंट) अब्जॉर्ब करने में कठिनाई होती है, जो चाय में पाया जाता है. अगर आप चाय पीते वक्त एसिडिक फूड खाते हैं तो ये कैटेचिन की मात्रा को कम कर सकता है और आपकी बॉडी इसे ठीक से अब्जॉर्ब भी नहीं कर पाएगी. 

3. डेयरी प्रोडक्ट: दूध, पनीर या क्रीम आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट को चाय के साथ लेने से पॉलीफेनोल्स बेअसर हो सकता है, जो चाय में पाया जाता है. हालांकि ऐसा प्रभाव ब्लैक टी के साथ कम देखा जाता है. 
 
4 मीठी चीज़ें: केक, चॉकलेट और बिस्कुट जैसी मीठी चीजों को भी चाय के साथ हमेशा अवॉइड किया जाना चाहिए. ये चीजें चाय के साथ खाने में टेस्टी भले ही लगें, लेकिन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती हैं. क्योंकि इन फूड आइटम्स में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है और चीनी न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर है, बल्कि सामान्य व्यक्ति के लिए भी चीनी का ज्यादा सेवन खतरनाक है. इससे एनर्जी लेवल कम हो सकता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. 
 
5. तली हुई चीजें: तले हुए या चिकने भोजन को पचाना बहुत मुश्किल होता है. इसे खाने से सुस्ती महसूस हो सकती है. चाय डाइजेशन में मदद कर सकती है, लेकिन हैवी फूड आइटम्स के साथ इसका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Black Lips Cure: होठों के कालेपन से हैं परेशान? अगर ये टिप्स अपनाएंगे तो बिना झंझट मिल जाएगा फायदा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget