एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज, जानें दिल के लिए ये क्यों और कैसे है 'खतरनाक'

फिजिकल एक्टिविटी दिल की सेहत के लिए रामबाण है. ऐसा करने से हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज हार्ट को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

Heart Health : एक्सरसाइज करने से शरीर सेहतमंद रहता है. यह हर मर्ज की दवा मानी जाती है. अगर एक्सरसाइज आपकी डेली रुटीन का हिस्सा है तो यह आपको फिट रखता है और कई बीमारियों से दूर भी. लेकिन यह भी सच है कि अगर एक्सरसाइज जरूरत से ज्यादा (Excessive Exercise) हो जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक भी बन जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ओवर वर्कआउट और डाइटरी सप्लीमेंट्स का सेवन दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए एक्सरसाइज करने से पहले अपने शरीर की क्षमता को समझ लेना चाहिए. आइए जानते हैं ज्यादा एक्सरसाइज करने से क्या नुकसान हैं...
 
ज्यादा एक्सरसाइज हार्ट की सेहत के लिए क्यों खतरनाक
फिजिकल एक्टिविटी दिल की सेहत के लिए रामबाण है. ऐसा करने से हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज हार्ट को नुकसान भी पहुंचा सकता है. ज्यादा एक्सरसाइज से ओवरस्ट्रेनिंग सिंड्रोम हो सकता है और हार्ट बीट बढ़ सकती है. इससे हाई ब्लड प्रेशर और इंफ्लेमेशन का खतरा भी बढ़ सकता है. इन सभी के होने से हार्ट पर बुरा असर पड़ सकता है.
 
दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा किसको
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सट्रीम एंड्योरेंस स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जैसे मैराथन रेस या अल्‍ट्रा-एंड्योरेंस इवेंट्स का हिस्सा बनने वालों में हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है. लंबे समय तक कठिन एक्सरसाइज करने से कार्डियक रीमॉडेलिंग भी हो सकती है, जिससे हार्ट की संरचना और कार्यप्रणाली में कई बार इस तरह के बदलाव भी हो सकते हैं जो अनहेल्दी होते हैं. इसकी वजह से एरिथमिया यानी दिल की अनियमित धड़कन, कोरोनरी धमनी (आर्टरी) और मायोकार्डियल इन्फार्कशन (हार्ट अटैक) का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है.
 
डाइटरी सप्लीमेंट्स हार्ट के लिए क्यों नुकसानदायक
डाइटरी सप्लीमेंट्स जैसे विटामिन, मिनिरल और हर्बल प्रोडक्ट्स दिल की सेहत के लिए फायदेमंद बताकर बेचा जाता है. इनमें से कई सप्लीमेंट्स हार्ट फंक्शनिंग के लिए जरूरी पोषक त्वों वाले होते हैं लेकिन कुछ का बुरा असर भी पड़ता है. ऐसा भी हो सकता है कि ये प्रोडक्ट्स बिना किसी मानक के बेचे जा रहे है और इसकी वजह से दिल की सेहत प्रभावित हो सकती है. इसलिए सावधानीपूर्वक ही इनका सेवन करना चाहिए.
 
एक्सरसाइज को लेकर ध्यान दें
वर्कआउट और शरीर को आराम देने के बीच संतुलन बनाकर रखें.
एक्सरसाइज करने के लिए शरीर को ओवरस्‍ट्रेन करने से बचें.
किसी भी तरह के डाइटरी सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह लें.
एक्सरसाइज और खानपान को लेकर भी एक्सपर्ट्स की सलाह लें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget