एक्सप्लोरर

Weight Loss: 40 साल के बाद महिलाओं का क्यों बढ़ जाता है वजन, जानिए फिट रहने का तरीका

Fitness After 40: उम्र बढ़ने के साथ आपको फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है. आपको डाइट और एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. महिलाओं को खासतौर से बहुत ध्यान देने की जरूरत है.

Diet After 40 Age: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में पोषण की कमी होने लगती है. खासतौर से महिलाओं के शरीर में 40 साल की उम्र के बाद कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है. बढ़ती उम्र में व्यायाम और अच्छी डाइट ही फिटनेस को बनाए रखने का मंत्र है. 40 साल के बाद शरीर में काफी बदलाव आते हैं. महिलाओं के हार्मोंस में भी बदलाव दिखते हैं. हमारा मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है. एनर्जी में कमी लगती है और मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ती है. 

40 साल के बाद क्यों बढ़ता है वजन- दरअसर जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है. वर्कआउट के दौरान भी आप उतनी कैलोरी बर्न नहीं करते जितनी आप 30 साल की उम्र में कर पाते थे. कई बार एक्सरसाइज करने के बाद भी महिलाओं के पेट पर चर्बी चढ़ने लगती है. इस उम्र में महिलाओं का वजन कम न होने की एक बड़ी वजह मोनोपॉज भी है. इस उम्र में महिलाएं हाइपरथायरॉइडिज्म की शिकार हो जाती हैं जिससे वजन घटाने में मुश्किल होती है.

40 के बाद रोज एक्सरसाइज है जरूरी- 40 साल के बाद रोजाना सिर्फ 30 मिनट की एक्सरसाइज आपको हेल्दी बनाए रखती है. इससे आप स्वस्थ रहते हैं और एनर्जी बनी रहती है. एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम होता है और बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है. नियमित रूप से व्यायाम करने से आप लंबे समय तक जवां बने रह सकते हैं.

40 के बाद डाइट पर सबसे ज्याद ध्यान दें- आपको बढ़ती उम्र में अपने खान-पान पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए. आपको खाने में नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अलसी सीड्स शामिल करनी चाहिए. खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें. नियमित एक्सरसाइज करें. खाने में फाइबर से भरपूर चिया सीड्स, सब्जा सीड्स और इसबगोल शामिल करें. अगर शरीर में किसी विटामिन या मिनरल की कमी है तो उससे भरपूर सप्लीमेंट डाइट लें. अन्न से बनी चीजें खाने में कम करें. खाने में साबुत अनाज, साबुत दाल, फल और सब्जियां ज्यादा शामिल करें. फिटनेस को बनाए रखने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Bhumi Pednekar Diet Plan: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इस तरह घटाया था वजन, जानिए एक्ट्रेस का डाइट प्लान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget