एक्सप्लोरर

क्या हार्ट हेल्थ के लिए अंडा खाना सही है? जानिए इस बारे में नई स्टडी क्या कहती है

अगर आपको मधुमेह है तो अंडा इसमें बहुत मददगार है. प्रतिदिन एक बड़ा अंडा खाने से फास्टिंग ब्लड शुगर में 4.4 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी आई है.

Heart Health: अंडा एक सुपरफूड है यही वजह है कि ज्यादातर घरों में ब्रेकफास्ट में अंडे का सेवन किया जाता है. अंडे खाने से शरीर में कई फायदे मिलते हैं, जैसे लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती है,इससे प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं. इसके साथ ही लंबे समय तक आपको भूख भी नहीं लगती है. हालांकि कई रिपोर्ट्स यह भी कहती है कि अंडे में दूसरे खाद्य पदार्थों की तुलना में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है, अब ऐसे में एक सवाल हमेशा से ही बना रहता है कि क्या अंडा खाना हार्ट हेल्थ के लिए सही है? क्या अंडा खाने से दिल की समस्याएं तो नहीं बढ़ जाएगी? तो इस बात का जवाब एक स्टडी में निकल कर सामने आया है.

अंडे खाने से हार्ट हेल्थ में मिल सकते हैं फायदे-शोध

शोध में पाया गया है कि अधिक अंडे खाना आपके दिल के लिए अच्छा हो सकता है. बोस्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 2300 से ज्यादा वयस्कों पर डेटा का अध्ययन किया और निष्कर्ष निकाला कि 1 सप्ताह में 5 या अधिक अंडे खाने से लो ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर और टाइप टू डायबिटीज का जोखिम कम होता है. ऐसे में अब  सुझाव है कि अंडे खाने से वास्तव में हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है.वहीं वर्तमान में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने दिल के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार में एक अंडा या दो अंडा के सिर्फ सफेद भाग खाने की सिफारिश करते हैं, विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अंडा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व का भी एक समृद्ध स्रोत है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं, जो कि हृदय के लिए अच्छा नहीं हो सकता है.

विशेषज्ञ बताते हैं कि एक अंडे से लगभग छह ग्राम प्रोटीन मिलता है.एक सामान्य स्वस्थ वयस्क को प्रत्येक किलोग्राम वजन के लिए प्रति दिन 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, इसका मतलब है कि अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको 40-60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी.इसके अलावा, अंडे की सफेदी से खाने के साथ एक सप्ताह में 2-3 जर्दी ले सकते हैं.

अंडे में दूसरे पोषक तत्व भी होते हैं

  • विटामिन ए - 6 प्रतिशत
  • विटामिन बी 5 - 7 प्रतिशत
  • विटामिन बी 12 - 9 प्रतिशत
  • फास्फोरस - 9 प्रतिशत
  • विटामिन बी2 - 15 प्रतिशत
  • सेलेनियम - 22 प्रतिशत

अंडे से मिलने वाले सेहत को फायदे

अंडे में, प्राकृतिक रक्तचाप कम करने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं. एंजियोटेंसिन-कनवर्टिंग एंजाइम अवरोधक यौगिक होते हैं जो आपके रक्त वाहिकाओं को आराम देकर और आपके रक्त प्रवाह में सुधार करके आपके रक्तचाप को कम करते हैं. प्रोटीन न केवल पाचन धीमा करता है, यह ग्लूकोज अवशोषण को भी धीमा करता है. अगर आपको मधुमेह है तो यह बहुत मददगार है. प्रतिदिन एक बड़ा अंडा खाने से फास्टिंग ब्लड शुगर में 4.4 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी आई है.अंडे अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार करते हैं, और वजन प्रबंधन में मदद करते हैं जो दिल की समस्याओं को रोकते हैं.विशेषज्ञ,अंडे फ्राई करने के बजाय,उबालने की सलाह देते हैं क्योंकि यह पोषक तत्वों को बरकरार रखता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी से कम होती है रेड ब्लड सेल्स, प्रभावित होता है नर्वस सिस्टम: जानिए क्या हैं इससे जुड़े लक्षण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget