एक्सप्लोरर

Omicron Updates: क्या कपड़े के मास्क से नहीं रुक रहा ओमिक्रोन? क्यों होने लगी है रेस्पिरेटर्स की चर्चा, जानें पूरी बात

Mask or Respirator: जब कोरोना ने महामारी का रूप लिया, उसके कुछ महीने बाद से ही ऑस्ट्रिया की सरकार ने अपने लोगों के लिए सार्वजनिक जगहों पर कपड़े से बना मास्क नहीं बल्कि रेस्पिरेटर पहनना अनिवार्य किया.

Covid Prevention: ओमिक्रोन, कोरोना वायरस का वो वैरिएंट है जो अब तक सामने आए सभी वैरिएंट्स में सबसे तेजी से फैल रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिसर्च फील्ड से जुड़े अलग-अलग विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस एयर बोर्न है. यानी किसी संक्रमित व्यक्ति की सांस, छींक या खांसी से निकलने के बाद यह वायरस लंबे समय तक हवा में सर्वाइव कर रहा है और इस बीच यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति ऐसी संक्रमित हवा के संपर्क में आता है तो यह वायरस उस सांस या मुंह के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर जाता है.

कोरोना के किसी भी वैरिएंट से बचने के लिए कपड़े से बने मास्क को सबसे अधिक प्रभावी माना जाता रहा है. ओमिक्रोन के मामले में भी अभी तक यही हो रहा है. हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स इसकी जगह रेस्पिरेटर के उपयोग की सलाह देने लगे हैं. इनका कहना है कि कपड़े से बने मास्क ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. इस बारे में ऑस्ट्रिया का उदाहरण दिया जा रहा है. क्योंकि वहां कोरोना के समय से ही मास्क की जगह रेस्पिरेटर को प्राथमिकता दी गई.

सिर्फ ओमिक्रोन के समय पर ही नहीं बल्कि कोरोना महामारी के कुछ शुरुआती महीनों के बाद से ही ऑस्ट्रिया में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की जगह रेस्पिरेटर पहनने को प्राथमिकता दी गई. अब यही सुझाव अमेरिका के रोग नियंत्रण मंत्रालय यानी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की तरफ से दिया गया है. सीडीसी ने वायरस की रोकथाम के लिए कपड़े के मास्क की तुलना में रेस्पिरेटर को अधिक उपयोगी माना है. साथ ही वायरस के बदलते वैरिएंट्स को देखते हुए सीडीसी की तरफ से मास्क के मामले में कहा गया है कि अब समय है जब हमें मास्क को अपग्रेड करना चाहिए.

मास्क और रेस्पिरेटर में अंतर 

आमतौर पर रेस्पिरेटर्स को मास्क ही मान लिया जाता है. हालांकि रेस्पिरेटर मास्क नहीं होते बल्कि ये एक तरह के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण होते हैं. जो हवा में मौजूद उन खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया से 95 प्रतिशत तक सुरक्षा देता है, जो साधारण मास्क को पार कर जाते हैं. यानी रेस्पिरेटर मास्क की तुलना में वायरस लोड को 95 प्रतिशत तक कम कर देता है. हालांकि यह बात हर रेस्पिरटर पर लागू नहीं होती है. बल्कि उच्च गुणवत्ता युक्त एन95 मानक पर खरे रेस्पिरेटर्स ही इतने प्रभावी माने जाते हैं.

कितनी पड़ेगी कीमत?

मास्क की तुलना में रेस्पिरेटर सिर्फ महंगे नहीं बल्कि बहुत महंगे होते हैं. हालांकि आईसीयू में एक दिन में जितना खर्च आता है, उससे इनकी कीमत आधी होती है. हमारे देश में एक दिन का आईसीयू का खर्च बेहद कम होने पर भी 10 हजार रुपए प्रतिदिन तक होता है. जबकि एन95 गुणवत्ता वाले एक रेस्पिरेटर की कीमत करीब 5 हजार रुपए होती है. 

वैक्सीन की तरह बांटें रेस्पिरेटर्स 

यूनिवर्सिटी ऑफ अलबर्टा में रिसर्चर और संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लेयला असदिक और किर्बी इंस्टीट्यूट में  ग्लोबल बायोसिक्यॉरिटी प्रफेसर सी रैना मैकइंटायर का सुझाव है कि सभी देशों की सरकारें रेस्पिरेटर्स को वैक्सीन की तरह ही बांटें. ताकि हर व्यक्ति इनका उपयोग कर सके. साथ ही इन रेस्पिरेटर्स को एक आम आदमी की पहुंच में लाया जाना जरूरी है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आपको चौंका देंगे हरी मिर्च खाने के फायदे, रोज दें जीभ को चटकारा

यह भी पढ़ें: 'स्टील्थ ओमिक्रोन' की गिरफ्त में पूरा यूरोप, मेडिकल जांच में चकमा दे रहा वायरस

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget