एक्सप्लोरर

Stealth Omicron: 'स्टील्थ ओमिक्रोन' की गिरफ्त में पूरा यूरोप, मेडिकल जांच में चकमा दे रहा वायरस

Omicron Alert: मेडिकल जांच में चकमा दे रहा ओमिक्रोन का नया वैरिएंट 'स्टील्थ ओमिक्रोन'. यह स्ट्रेन इतनी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है कि इसे जल्द ही 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' का नाम दिया जा सकता है.

Corona Updates: आपको पता है कि ओमिक्रोन कोरोना वायरस का एक वैरिएंट है और अब ओमिक्रोन के भी कई वैरिएंट सामने आ गए हैं. यानी कोरोना का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. हर व्यक्ति के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है. अब ओमिक्रोन के अपने तीन वैरिएंट्स ने दुनिया के कई देशों में आफत मचा रखी है. हालांकि इन पर लगाम तभी लगाई जा सकती है, जब मनुष्य लापरवाही बरतना बंद करें. किसी एक की 
लापरवाही भी बहुत भारी पड़ सकती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के अनुसार, अब तक ओमिक्रोन की तीन नई उप-प्रजाति यानी सब-स्ट्रेन के बारे में पता चला है. इन्हें बीए.1, बीए.2 और बीए.3 के नाम दिया गया है. इनमें से बीए.1 से होने वाले संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में देखने को मिल रहे हैं. हालांकि अब बीए.2 भी बहुत तेजी से फैल रहा है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह वैरिएंट पूरे यूरोप में तेजी से अपना प्रसार कर रहा है. इसके फैलने की दर इतनी तेज है कि कुछ ही दिनो में डेनमार्क के कुल कोरोना मरीजों में स्टील्थ ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्य लगभग आधी तक पहुंच गई.

पिछले दिनों यूरोप में ओमिक्रोन का ही एक नया वैरिएंट (उप-प्रजाति) मिला है, जिसे स्टील्थ ओमिक्रोन (Stealth Omicron) का नाम दिया गया है. इस वायरस को मिलाकर फिलहाल ओमिक्रोन के तीन अलग-अलग वैरिएंट्स की पहचान हो गई है. स्टील्थ ओमिक्रोन के मामले में सबसे बुरी बात यह है कि ये वायरस आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी पकड़ में नहीं आ रहा है. इस कारण यूरोप में कोरोना की एक और लहर आने का खतरा मंडरा रहा है. अगर ऐसा हुआ तो इसका असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी पड़ेगा.

स्टील्थ ओमिक्रोन के बारे में ब्रिटेन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि अब तक 40 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन की  उप-प्रजाति (Sub-Strain) के बारे में जानकारी मिली है. यह वैरिएंट कोरोना के सबसे भरोसेमंद टेस्ट आरटी-पीसीआर में भी पकड़ में नहीं आ रहा है. वायरस का यह स्वरूप यूरोप में तेजी से फैल रह रहा है. आपको बता दें कि स्टील्थ वैरिएंट को मेडिकल भाषा में बीए.2 के नाम से जाना जा रहा है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बीए.2 वैरिएंट को जल्द ही 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' के रूप में घोषित किया जा सकता है. यानी वायरस का ऐसा प्रकार जो चिंता बढ़ा रहा है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.


यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन के इन लक्षणों को न करें हल्का समझने की भूल, हो सकती है मुश्किल

यह भी पढ़ें: आंखों में दिख रहे हैं ये लक्षण? तो नहीं करें इग्नोर, हो सकते हैं ओमिक्रोन से संक्रमित

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget