एक्सप्लोरर

Monsoon Diseases: मॉनसून में अधिक फैलती हैं ये बीमारियां, जानें बचाव के तरीके

Monsoon Health care Tips: बैक्टीरिया, वायरस की अधिकता के कारण मॉनसून में कई बीमारियां फैलती हैं. आप इनसे कैसे बच (Prevention tips) सकते हैं, यहां बताया गया है.

Rainy Season Health Care Tips: बारिश के दिनों में ह्यूमिडिटी के कारण बैक्टीरिया (Bacteria) और वायरस (Virus) को ग्रो करने के लिए आसानी से जरूरी वातावरण और ब्रीडिंग ग्राउंड्स मिल जाते हैं. यही वजह है कि बारिश के दिनों में संक्रामक रोग अधिक फैलते हैं. यह संक्रमण (Infection) पानी के कारण भी हो सकता है और दूषित भोजन के कारण भी. हवा और एक-दूसरे के संपर्क में आने के कारण भी मॉनसून के सीजन में कई बीमारियां फैलती हैं. जैसे...

  • स्किन इंफेक्शन
  • कोल्ड और फ्लू
  • टायफाइड
  • हेपेटाइटिस-ए
  • मलेरिया और डेंगू
  • हैजा यानी कॉलेरा (Cholera)


कैसे फैलता है स्किन इंफेक्शन?

आमतौर पर स्किन इंफेक्शन (Skin Infection) किसी भी इंफेक्टेड व्यक्ति के क्लोज संपर्क में आने पर, उसकी इस्तेमाल की हुई चीजों को इस्तेमाल करने पर होता है. बारिश के दिनों में फंगस बहुत जल्दी विकसित हो जाती है. इसलिए आपको हाइजीन का अधिक ध्यान रखना चाहिए.

कोल्ड और फ्लू (Cold and Flu)
बारिश में भीगने के कारण या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण कोल्ड और  फ्लू की समस्या अधिक होती है. कई बार सर्दी-गर्मी का असर भी हो जाता है. क्योंकि बरसात के दिनों में कभी गर्मी तेज हो जाती है तो कभी बारिश के कारण मौसम ठंडा हो जाता है. ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले भोजन का सेवन करें.

टायफाइड फीवर (Typhoid)
टायफाइड की समस्या आमतौर पर संक्रमित भोजन और पानी के कारण होती है. यह भी एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन ही होता है. इसलिए बारिश के मौसम में बाहर का खाना या बासी भोजन खाने से बचना चाहिए.

हैजा (Cholera)
कॉलेरा या हैजा की समस्या दूषित पानी के कारण होती है. बारिश के दिनों में पीने के पानी में गंदगी हो जाना आम समस्या है. इसलिए पानी की शुद्धता लगातार चेक करते रहना चाहिए.

हेपेटाइटिस-ए (Hepatitis-A)

हेपेटाइटिस की समस्या भी संक्रमित भोजन और पानी के कारण होती है. लेकिन इस संक्रमण का सबसे अधिक असर जब लिवर पर होता है तो यह हेपेटाइटिस कहलाता है. लिवर बीमार होने पर बुखार और उल्टी होने की समस्या रहती है. इसलिए यह बीमारी भी हाइजीन और सफाई से जुड़ी हुई है.

मलेरिया और डेंगू

बारिश के दिनों में मलेरिया और डेंगू नाम के बुखार भी बहुत अधिक फैलते हैं. ये दोनों ही फीवर मच्छरों के काटने से होते हैं और मॉनसून में जगह-जगह बारिश के पानी का भराव होने के कारण मच्छरों को प्रचुर मात्रा में ब्रीडिंग ग्राउंड मिल जाते हैं. इसलिए इनका प्रकोप भी बढ़ जाता है. बचाव के लिए घर के आस-पास पानी ना जमा होने दें. यदि कहीं पानी भरा भी हो उसमें केरोसीन डाल दें. इससे मच्छर के लार्वा पनप नहीं पाएंगे.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भीप पढ़ें: नेक्स्ट लेवल पर पहुंचेगी आपकी फिटनेस, सावन में जरूर खानी चाहिए ये दो सब्जियां
यह भी पढ़ें: क्या बिना कारण ही रोती है आपकी गर्लफ्रेंड? ये हो सकती है वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget