एक्सप्लोरर

मछली तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या इसके अंडे खाए हैं? जान लीजिए ये कितने फायदेमंद

मछली खाने वालों की कमी पूरी दुनिया में नहीं है, लेकिन क्या आपने कभी मछली के अंडे खाए हैं? आइए जानते हैं कि मछली के अंडे सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं?

मछली खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. भारत के तटीय इलाकों जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और केरल आदि में मछली बेहद लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है. दरअसल, मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हार्ट, दिमाग और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. क्या आप जानते हैं कि मछली ही नहीं, उसके अंडे भी खाए जाते हैं? आइए आपको इसके फायदे के बारे में बताते हैं.

कैसे मिलते हैं मछली के अंडे?

मछलियों के अंडों के बारे में यकीनन आप चौंक गए होंगे कि आखिर इन्हें हासिल कैसे किया जाता है? दरअसल, मछली के अंडे उनके प्रजनन अंगों से निकाले जाते हैं, जिन्हें रो (Roe) कहा जाता है. ये अंडे कई तरह के होते हैं, जैसे सैल्मन रो, स्टर्जन रो, ट्राउट रो और कॉड रो. दरअसल, मछली के अंडों को भारत के तटीय इलाकों में बनने वाले स्थानीय डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है. इन अंडों को हल्का तलकर, उबालकर या मसाले डालकर खाया जाता है. बता दें कि स्टर्जन रो से कैवियार बनाया जाता है, जो बेहद महंगी और लग्जरी डिश होती है. 

कितने फायदेमंद होते हैं मछलियों के अंडे?

मछली के अंडों में ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी ज्यादा होता है, जो दिल की बीमारियों को कम करने में मदद करता है. दरअसल, ओमेगा-3 फैटी एसिड से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है. ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में भी मछली के अंडे फायदेमंद होते हैं, जिससे ब्लड में थक्के बनने की आशंका कम होती है. जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट असोसिएशन में 2022 के दौरान प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लेने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 25 फीसदी तक कम हो सकता है. मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में भी मछली के अंडे काफी फायदेमंद होते हैं. दरअसल, ओमेगा-3 फैटी एसिड में DHA (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड) होता है, जो दिमाग के डिवेलपमेंट और कार्यक्षमता के लिए जरूरी है. मछली के अंडों में विटामिन B12 भी होता है, जो नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखता है. 

इन चीजों के लिए अच्छे होते हैं मछली के अंडे

मछली के अंडों में विटामिन D और फॉस्फोरस काफी ज्यादा होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं. विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है. इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड से जोड़ों की सूजन कम होती है, जो गठिया (आर्थराइटिस) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. वहीं, मछली के अंडों में मौजूद विटामिन A, सेलेनियम और एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं. मुंहासों-ड्राई स्किन और बालों को झड़ने से रोकने में मछली के अंडे काफी बेहतर होता है. इसके अलावा मछली के अंडों में मौजूद सेलेनियम और विटामिन D जैसे पोषक तत्वों से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. साथ ही, आंखों की रोशनी के लिए भी मछली के अंडे खाने की सलाह दी जाती है. 

ये सावधानी बरतनी बेहद जरूरी

मछली के अंडे काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनसे कई दिक्कतें भी हो सकती हैं. दरअसल, मछली के अंडों में कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा होता है. ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों को इनसे परहेज करना चाहिए. वहीं, कई लोगों को मछली या अंडे खाने से एलर्जी हो सकती है. इसके अलावा कैवियार और मछली के प्रोसेस्ड अंडों में नमक काफी ज्यादा होता है, जो हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों की दिक्कत बढ़ा सकता है. 

ये भी पढ़ें: ये हैं दिमाग से जुड़ी पांच सबसे खतरनाक बीमारियां, ऐसे दिखते हैं लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget