एक्सप्लोरर

ज्यादा उम्र में मां बनने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनाई थी ये तकनीक, जानिए इसके बारे में

Egg Freezing: प्रियंका चोपड़ा की तरह दुनिया की काफी सारी महिलाएं ज्यादा उम्र में मां बनने का सपना पूरा कर सकती हैं. इसके लिए एग रिट्रीवल की तकनीक को समझना होगा. आइए इस बारे में जानते हैं.

Priyanka Chopra Opt Egg Freezing: मां (Mother)बनना एक महिला के लिए काफी सुखद अहसास के रूप में माना जाता है. परिवार को पूरा करने के लिए घर में एक नन्हे सदस्य को लाने की जिम्मेदारी मां पर होती है. बात नए जमाने की करें तो करियर को लेकर सजग औरतें आजकल देर से मां बनना प्रेफर करती है. ऐसे में विज्ञान में ऐसी कई तकनीकें आ गई हैं जिनके जरिए महिलाएं ज्यादा उम्र में भी मां बनने का सपना पूरा कर सकती हैं. इन्हीं में से एक तकनीक है एग फ्रीजिंग तकनीक. आपको बता दें कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra)ने भी ज्यादा उम्र में मां बनने के लिए एग फ्रीजिंग करवाई थी और इसी तकनीक के जरिए वो मां बन पाईं. चलिए आपको बताते हैं कि एग फ्रीजिंग (egg freezing)क्या है और इस दौरान क्या होता है. 
 
क्या है एग रिट्रीवल प्रोसेस 
एग फ्रीजिंग वो तकनीक है जिसमें महिलाएं पहले ही अपने एग को रिट्रीवल प्रोसेस के जरिए फ्रीज करवा देती हैं और करियर बनाने के बाद बड़ी उम्र में भी वो उन्हीं एग्स के जरिए मां बन पाती हैं. इसकी बाकायदा एक मेडिकल प्रोसेस होती है. इसके लिए प्रोसेस से पहले महिला को आठ से दस इंजेक्शन लगाने होते हैं. इसके बाद एनेस्थीसिया लेकर प्रोसेस शुरू की जाती है. इस प्रोसेस में एक पतली सी सुई को योनि मार्ग के जरिए अंदर डाला जाता है कई फॉलिकल्स बाहर निकाल लिए जाते हैं. इसके लिए बाकायदा अल्‍ट्रासाउंड की गाइडेंस चलती है. इस दौरान एग्स रिट्राइव कर लिए जाते हैं यानी महिला के शरीर से एग्स निकाल लिए जाते हैं औऱ उनको फ्रीज कर दिया जाता है. इसके बाद कई सालों बाद भी इन एग्स की बदौलत महिला मां बन सकती है. 
 
एग रिट्रीवल प्रोसेस   
एग रिट्रीवल को लेकर कई महिलाओं में इस बात की चिंता होती है कि ये प्रोसेस दुखदायी होती है और इसमें काफी दर्द होता है. इस संबंध में हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इस प्रोसेस में दर्द नहीं होता क्योंकि एनेस्थीसिया दिया जाता है. इस दौरान कोई टांका या सर्जरी की भी जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि एग रिट्रीवल प्रोसेस के बाद महिला को कुछ खास सावधानियां रखने की सलाह दी जाती है. जैसे एग रिट्रीवल के छह से आठ हफ्ते तक आराम करना है, कोई भारी सामान नहीं उठाना चाहिए. इस दौरान दौड़ने या कूदने या एरोबिक की सलाह भी नहीं दी जाती है. एग रिट्रीवल के बाद महिला को तेजी से कोई एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. सेक्सुअल एक्टिविटी या फिर वेजाइनल क्रीम आदि का प्रयोग ना करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए और आराम पर ध्यान देना चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget