एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो रोज नहीं पी रहे हैं मिलावट वाली कॉफी? ऐसे करें पहचान

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें बताया गया कि अब मार्केट में ज्यादा पैसा कमाने के लिए कॉफी में जहरीली और नुकसानदायक चीजें मिलाकर बेचा जा रहा है.

कॉफी दुनिया की सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है. लोग इसकी खुशबू और एनर्जी देने की ताकत के लिए इसे पीना काफी पसंद करते हैं. ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही एक कप कॉफी पी कर होती है. कई लोग मानते हैं कि कॉफी पीने से ज्यादा एनर्जी मिलती है और बॉडी रिलैक्स महसूस करती है. लेकिन हमारे देश में खाने-पीने की चीजों में मिलावट करना और नकली चीजें बेच देना बहुत आम बात हो गई है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सुबह से लेकर आधी रात को भी जो कॉफी आप पीते हैं, उसमें भी मिलावट की जा रही है. 
 
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें बताया गया कि अब मार्केट में ज्यादा पैसा कमाने के लिए कॉफी में जहरीली और नुकसानदायक चीजें मिलाकर बेचा जा रहा है. ये कॉफी दिखने और खुशबू में तो असली जैसी लगती है, लेकिन इसमें ऐसे सस्ते और नुकसानदायक केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि मार्केट में मिल रही मिलावट वाली कॉफी की पहचान कैसे करें.
 
मिलावट वाली कॉफी की पहचान कैसे करें
 
मिलावट वाली कॉफी दिखने में और इसकी महक भी काफी हद तक असली कॉफी जैसी होती है. इसलिए पहचानना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब आप घर पर ही एक आसान तरीका अपनाकर यह पहचान सकते हैं कि कॉफी असली है या नकली. इसके लिए सबसे पहले एक कांच के गिलास में पानी भरें और फिर उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें, लेकिन इसे हिलाएं नहीं और 5 मिनट तक इंतजार करें. अगर कॉफी पाउडर ऊपर तैरता है तो कॉफी असली है. वहीं अगर पाउडर नीचे बैठ जाए या रंग छोड़ने लगे, तो इसमें मिलावट हो सकती है. ऐसे में जरूर है कि हमेशा किसी भरोसेमंद ब्रांड से ही कॉफी खरीदें, साथ ही पैकिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें और इसके बाद भी शक हो तो घर पर टेस्ट करके देखें.

मिलावटी कॉफी पीने के नुकसान 

मिलावटी कॉफी में उसकी मात्रा बढ़ाने के लिए और ज्यादा पैसा कमाने के लिए सस्ती और गलत चीजें मिलाई जाती हैं. जैसे मिट्टी या ईंट का बारीक पाउडर, इमली या खजूर के बीज का पाउडर, पहले इस्तेमाल की गई कॉफी, कॉर्नस्टार्च, या जली हुई चीनी का पाउडर. ऐसी नकली कॉफी में पोषण नहीं होता और इसको रोजाना पीने से सेहत को कई सारे नुकसान हो सकते हैं. जैसे पेट में गैस या एसिडिटी, डायरिया और पेट की बीमारियां फैल सकती हैं, लिवर और किडनी पर बुरा असर हो सकता है.
 
नकली कॉफी के कारण डाइजेशन खराब हो सकता है, इसके साथ ही हड्डियों को कमजोर बना सकती है और जोड़ों में दर्द हो सकता है,  इसके अलावा फेफड़ों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और रोज नकली कॉफी पीने से शरीर में आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स को अवशोषित नहीं होते हैें, जिससे खून की कमी (एनीमिया) और इम्यूनिटी कम हो सकती है.
 
 

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget