एक्सप्लोरर

क्या आप AC के बिना घर को ठंडा रखने का आसान नुस्खा जानते हैं? गर्मी से राहत के हैं साधारण उपाय

गर्मी के मौसम में तापमान की वृद्धि जिंदगी को मुश्किल बना रही है. आप साधारण उपाय के जरिए बिना AC के राहत हासिल कर सकते हैं.

हर गुजरते मौसम के साथ गर्मी में तापमान आसमान को छू रहा है. गर्मी में बिजली की लोड शेडिंग की शिकायत भी सामान्य है. जिसके चलते हालात बहुत ही दुश्वार हो जाते हैं. गर्मी से राहत के लिए दिल करता होगा स्विमिंग पुल में छलांग लगा दें या शीतल पेय से सकून पहुंचाएं. मगर कुछ साधारण और कम खर्च के तरीकों से आप गर्मी की मुश्किलों को कम कर सकते हैं. आपको ऐसे नुस्खे बताए जा रहे हैं जिनको आप आजमा सकते हैं. यकीन जानिए आप खुद ही फायदे को स्वीकार करने लगेंगे.

पर्दे बंद करें खिड़कियों पर पर्दे नहीं होने से सूरज की रोशनी घर या कमरे के अंदर दाखिल होती है. जिससे कमरे या घर का तापमान ऊपर हो जाता है. अमेरिकी ऊर्जा विभाग के मुताबिक पर्दे से ढंक कर आप गर्मी को 45 फीसद तक रोक सकते हैं.

पुदीने की चाय पुदीने की चाय तैयार कर उसे फ्रिज में रख दें. एक बार ठंडी हो जाए तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर दिल करे तो स्प्रे बोतल में रखकर शरीर पर छिड़काव करें. ये पानी से ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि चाय में पुदीने के कारण शामिल होनेवाला मेंथॉल आपकी त्वचा को ठंडक और झुनझुनाहट का एहसास पैदा कराता है.

गाल और पांव को ठंडा करें थोड़ा बर्फ या ठंडे कपड़े को गाल और एड़ियों पर पांच मिनट तक रखें. इस तरह शरीर के तापमान को 50 फीसद तक कम किया जा सकता है. ऐसा गर्दन और बगल पर भी करना फायदेमंद रहेगा.

AC बना देना पानी की कुछ बोतलें फ्रिज करें और उन्हें किसी डेस्क फैन के सामने रख दें. फिर आप उससे निकलनेवाली आंशिक ठंडी हवा से राहत हासिल कर सकते हैं. कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक पानी में नमक डालकर फ्रिज करना गर्मी को देर तक शिकस्त देने का बेहतरीन जरिया है.

नीला रंग अमेरिकी शोध के मुताबिक नीले रंगे कमरों में बैठनेवाले अन्य रंगों के कमरे के मुकाबले में ज्यादा ठंडक महसूस करते हैं. शोध के मुताबिक नीला रंग मनोवैज्ञानिक तौर पर लोगों को सुकून पहुंचाता है. उसकी वजह से ठंडक का एहसास होता है.

ज्यादा पानी शरीर में मामूली डी हाइड्रेशन भी शरीर के तापमान को रेगुलेट करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. अमेरिकी शोध के मुताबिक अगर शरीर में डी हाइड्रेशन की शिकायत है तो पेशाब की रंगत ज्यादा पीले रंग की हो जाती है. मुनासिब मात्रा में पानी पीकर शरीर को ज्यादा तापमान से बचाया जा सकता है.

बर्फीली चादरें अपने बिस्तर को चादरों और तकियों को प्लास्टिक बैग में रख कर फ्रिज में कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. उसके बाद सोने से कुछ देर पहले बिस्तर पर रखकर एसी जैसे माहौल में मीठी नींद का मजा लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

Health Tips: रोजाना दूध में पिस्ता डालकर पीने से आपके शरीर को मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे

Health Tips: पपीते का सेवन करने के फायदों के साथ कई नुकसान भी होते हैं, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget