एक्सप्लोरर

Covid-19: कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसा होना चाहिए आपका मास्क, जानिए

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से खुद को बचाना बहुत जरूरी है. ऐसे में आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए. हालांकि आपका मास्क कैसा हो और आप किस तरह से इसे पहनते हैं ये भी जानना बहुत जरूरी है.

कोरोना महामारी से अगर आपको बचाव रखना है तो आपका मास्क पहनना सबसे जरूरी है. हालांकि आपका मास्क वायरस को रोकने में कितना सक्षम है ये जानना बहुत जरूरी है. हालिया रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोरोनावायरस का ट्रांसमिशन हवा के जरिए भी हो रहा है. इसलिए लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है. एक्सपर्ट की मानें तो इन दिनों आपको घर में भी मास्क पहनकर रहना चाहिए. हालांकि आपका मास्क कोरोना वायरस को रोकने में कितना सक्षम है ये जानना बहुत जरूरी है. आपका मास्क लूज और अनफिट तो नहीं है. इसलिए जरूरी है कि आपका मास्क पूरी तरह फिट हो और अगर आप कपड़े का मास्क पहन रहे हैं तो आपको डबल मास्क पहनने की जरूरत है. आइए कोरोना वायरस से निपटने के लिए हमारा मास्क कैसा होना चाहिए.

हवा में कैसे फैलता है कोरोना
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से ये वायरस कणों के जरिए हवा में फैलता है. हवा से ये दूसरे शख्स के शरीर में पहुंच जाता है. रिपोर्ट्स में यह दावा किया है कि अगर संक्रमित शख्स सांस छोड़ता है तो उसी हवा में सांस लेने से स्वस्थ इंसान भी कोरोना से संक्रामित हो सकता है. इसलिए कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है. 

कोरोना से बचाने के लिए मास्क कैसा हो?

सर्जिकल मास्क- आप कोई भी तीन लेयर वाला मास्क पहन सकते हैं ये बेस्ट होते हैं. थ्री लेयर मास्क से हवा में मौजूद बड़े पॉल्यूशन के कण भी हमारे अंदर नहीं पहुंच पाते. यूज एंड थ्रो वाला यह सर्जिकल मास्क कोरोना से बचाव के लिए भी उपयोगी है.

N95 मास्क- इसे सबसे सुरक्षित मास्क माना जाता है. लेकिन इसे बिना वाल्व के इस्तेमाल करें. कोई भी वॉल्व वाला मास्क रिस्की हो सकता है. इससे हवा बाहर और अंदर आती जाती है जो आपको संक्रामित कर सकता है. N95 मास्क का इस्तेमाल ज्यादातर मेडिकल स्टॉफ ही करता है.

कपड़े का मास्क- कॉटन के कपड़े का मास्क लगाने में काफी आरामदायर होते हैं. लेकिन ध्यान रखें ये मास्क तीन लेयर वाला होना चाहिए. आप इसे वॉश करके इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको ये मास्क सुरक्षित नहीं लगते तो आप पहले कपड़े का मास्क और फिर उसके ऊपर सर्जिकल मास्क भी लगा लें. इससे आप सुरक्षित रहेंगे. 

रूमाल, तौलिया या अंगोछा भी है विकल्प- अगर आप भीड़-भाड़ में नहीं जाते तो आप दो-तीन लेयर बना कर रूमाल, तोलिया या अंगोछा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. घर में आकर इसे ऐसे उतारें कि चेहरे पर हाथ नहीं लगें.

मास्क पहनते वक्त ये सावधानी बरतें

1- मास्क ऐसा हो जिसमें नाक, मुंह और ठुड्डी सही कवर हो. 
2- ऐसा मास्क हो जिसे आपको बार-बार एडजस्ट नहीं करना पड़े.
3- मास्क पहनने के बाद चेहरे और मास्क के बीच ज्यादा गैप नहीं हो.
4- सांस लेते समय हवा मास्क से गुजरनी चाहिए, सांस लेने में दिक्कत नहीं हो.
5- मास्क पहनने के बाद बार-बार मास्क को हाथों से ठीन न करें. 
6- मास्क उतारने के बाद 20 सेकंड तक अच्छी तरह साबुन से हाथ धोने चाहिए. 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihari Litti Chokha: घर पर कैसे बनाएं बिहार का फेमस लिट्टी चोखा? पढ़ें पूरी रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बिहार का फेमस लिट्टी चोखा? पढ़ें पूरी रेसिपी
Tricolour Look: तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
Delhi Style Raj Kachori: बारिश में घर पर ही बनाएं दिल्ली की राज कचौड़ी, जानें आसान रेसिपी
बारिश में घर पर ही बनाएं दिल्ली की राज कचौड़ी, जानें आसान रेसिपी
Comfortable Shoes For Heel Pain: कम कीमत में आते हैं ये शानदार जूते, नहीं होगा एड़ियों में दर्द
कम कीमत में आते हैं ये शानदार जूते, नहीं होगा एड़ियों में दर्द

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget