एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: निर्दलीय विधायक का दावा- देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में हैं शिवसेना के 25 विधायक

महाराष्ट्र के बदनेरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि शिवसेना के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. इसके साथ ही उन्होंने सरकार बनाने में हो रही देरी के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया.

मुंबई: मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना अपनी मांग पर अड़ी हुई है. इस बीच ऐसी खबर सामने आई है जो शिवसेना को चिंता में डाल सकती है. बदनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने एक ऐसा दावा किया जो शिवसेना की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. रवि राणा ने दावा किया कि अगर शिवसेना, बीजेपी के साथ नहीं आती है तो वह टूट जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि शिवसेना के 25 विधायक देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में हैं.

संजय राउत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए तोते की तरह हैं. रवि राणा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के सीएम बनेंगे. उन्होंन ने ये भी कहा कि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है क्योंकि उसने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. अगर शिवेसना अकेले चुनाव लड़ती तो वह 25 सीटें भी नहीं जीत पाती. इसके साथ ही उन्होंने सरकार बनाने में हो रही देरी के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने इसे महाराष्ट्र की जनता का अपमान बताया. बता दें कि रवि राणा ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है.

एनसीपी-कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, अजित पवार बोले- किसानों के लिए मदद मांगी

राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है. बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे लेकिन सरकार बनाने का रास्ता अभी तक साफ नहीं हो पाया है. ऐसे माहौल में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. एनसीपी ने आज कहा कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन की नौबत नहीं आने देगी. उधर बीजेपी ने कहा कि राज्य में अगर सरकार बनेगी तो वह बीजेपी और शिवसेना की ही सरकार बनेगी.

बीजेपी ने आज कहा कि शिवसेना से बातचीत के लिए उनके दरवाजे हमेशा से खुले हुए हैं. जैसे ही शिवसेना से बातचीत होगी, सरकार बन जाएगी. हालांकि इसके साथ ही बीजेपी ने ये भी कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ही होंगे. वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री तो शिवसेना से ही होगा.

करीब 11 घंटों के बाद खत्म हुआ दिल्ली पुलिस का धरना, अधिकारियों का दावा- सभी मांगें मानी गई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget