एक्सप्लोरर

एनसीपी-कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, अजित पवार बोले- किसानों के लिए मदद मांगी

एनसीपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. अजित पवार ने कहा कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर मदद की अपील की गई है. राज्य में सरकार को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार कैसे बनेगी इसकी तस्वीर अभी भी धुंधली है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक मुलाकातों का दौर जारी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस बीच आज शरद पवार की पार्टी एनसीपी और कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के राज्यपाल भग सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी के विधायक दल के नेता अजित पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के अलावा अन्य नेता शामिल थे.

करीब 11 घंटों के बाद खत्म हुआ दिल्ली पुलिस का धरना, अधिकारियों का दावा- सभी मांगें मानी गई

इस मुलाकात के बाद अजित पवार ने कहा कि किसानों की समस्या पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के साथ चर्चा की. उन्होंने कहा, बेमौसम बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान पर चर्चा हुई. सांगली और कोल्हापुर के लिए सरकार द्वारा घोषित वित्तीय सहायता अभी तक किसानों तक नहीं पहुंची है, इसलिए हमने सभी किसानों के लिए मदद करने की मांग की.’’

बता दें कि एनसीपी से पहले शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर चुका है. शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर किसानों के लिए मदद की अपील की थी. शिवसेना के नेता दो बार राज्यपाल से मिल चुके हैं. एक प्रतिनिधिमंडल शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला था. उन्होंने किसानों के लिए मदद की अपील की थी. इसके बाद शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत और रामदास कदम ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें बताया था कि सरकार बनाने में शिवसेना अड़चन नहीं है.

अब ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के लिए करनी पड़ेगी पढ़ाई, लेनी होगी हफ्ते भर की क्लास

यानी पार्टी के नेता राज्यपाल से मिल रहे हैं लेकिन सरकार कैसे बनेगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है. हालांकि बीजेपी लगातार ये दावा कर रही है कि राज्य में महायुति यानी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनेगी लेकिन दोनों में औपचारिक बातचीत की बात भी अभी तक सामने नहीं आई है. शिवसेना कह रही है कि सीएम उसी का होगा तो बीजेपी का कहना है कि वह सीएम पद पर कोई समझौता नहीं करेगी. वहीं एनसीपी ने भी पूरे मामले को दिलचस्प बना दिया है. एनसपी का कहना है कि अगर शिवसेना कोई फैसला लेती है तो वह उसका समर्थन कर सकती है. एनसीपी का कहना है कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन का नौबत नहीं आने देगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget