एक्सप्लोरर

करीब 11 घंटों के बाद खत्म हुआ दिल्ली पुलिस का धरना, अधिकारियों का दावा- सभी मांगें मानी गई

Delhi Police protest: दिल्ली पुलिस के सैकड़ों कर्मी करीब 11 घंटों तक आईटीओ स्थिति पुलिस मुख्यालय के बाहर डंटे रहे. हालांकि करीब आठ बजे वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद धरना खत्म हुआ.

नई दिल्ली: दिल्ली में आज अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब पुलिस के सैकड़ों कर्मचारी पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे. पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन करीब 11 घंटों तक चला. शाम-शाम तक कई वरिष्ठ अधिकारी पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे और भीड़ को पुलिस मुख्यालय से हटा दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों की मांगें मान ली गई है.

इससे पहले सुबह में पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने खुद प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे. उसके बाद कई वरिष्ठ अधिकारी पुलिसकर्मियों के बीच आए. विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) सतीश गोलचा ने प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से कहा कि आप वापस लौट जाएं. दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे.

क्यों हुआ धरना? पुलिसकर्मी साकेत कोर्ट के बाहर सोमवार को अपने एक साथी पर हुए हमले का विरोध कर रहे थे और उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले वकीलों के लाइसेंस वापस लिए जाएं और पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन आदेश रद्द किए जाएं.

साकेत अदालत के बाहर सोमवार को वकीलों ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी. घटना के एक वीडियो में, वकील बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वकीलों में से एक को पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते भी देखा गया.

पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच तनाव के हालात शनिवार से बनने शुरू हो गए थे जब पार्किंग को लेकर हुई झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए थे. इस बीच साकेत जिला न्यायालय के बाहर बाइक पर सवार एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को कुहनी और थप्पड़ मारने वाले एक वकील के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.

पटनायक का आश्वासन प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा होने लगे तो यातायात धीमा पड़ गया. ऐसे में पटनायक अपने कार्यालय से बाहर आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा.

करीब 11 घंटों के बाद खत्म हुआ दिल्ली पुलिस का धरना, अधिकारियों का दावा- सभी मांगें मानी गई

पटनायक ने कहा, ‘‘हमें एक अनुशासित बल की तरह व्यवहार करना होगा. सरकार और जनता हमसे कानून व्यवस्था को कायम रखने की उम्मीद रखती है, यह हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं अनुरोध करता हूं कि आप लोग काम पर लौट जाएं.’’

उन्होंने मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए पुलिसकर्मियों से कहा, ‘‘बीते कुछ दिन हमारे लिए परीक्षा की घड़ी रहे हैं. न्यायिक जांच चल रही है और मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप प्रक्रिया में भरोसा बनाए रखें.’’ दिल्ली पुलिस में 80,000 से अधिक कर्मी हैं. उसके बाद शाम तक कई वरिष्ठ अधिकारी आए और उन्होंने पुलिस कर्मियों से घर लौटने की अपील की.

'हमारा कमिश्नर कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो' प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने काली पट्टियां बांध रखी थीं और वे न्याय की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे. दिल्ली पुलिस के समस्त शीर्ष अधिकारी उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे थे. पुलिसकर्मियों ने तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था, ‘‘पुलिस वर्दी में हम इंसान हैं,’’ ‘‘हम पंचिंग बैग नहीं हैं’’ और ‘‘रक्षा करने वालों को सुरक्षा की जरूरत’’. उन्होंने अपने वरिष्ठों से अनुरोध किया कि वर्दी का सम्मान बचाने की खातिर वे उनके साथ खड़े रहें.

करीब 11 घंटों के बाद खत्म हुआ दिल्ली पुलिस का धरना, अधिकारियों का दावा- सभी मांगें मानी गई

 

इस टकराव से कई पुलिसकर्मियों को 1988 में हुई ऐसी ही घटना की याद ताजा हो आयी जब वकीलों और पुलिस में संघर्ष हुआ था और उस विवाद के केंद्र में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी थीं. कई पुलिसकर्मी प्रदर्शन के दौरान बेदी के पोस्टर लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे- ‘‘किरण बेदी शेरनी हमारी’’ और ‘‘हमारा कमिश्नर कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो.’’ किरण बेदी इस समय पुदुचेरी की उप राज्यपाल हैं.

दिल्ली पुलिस के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने सवाल करते हुए लिखा, ‘‘मैं क्षमा चाहता हूं...हम पुलिस हैं...हमारा कोई वजूद नहीं है... हमारे परिवार नहीं हैं... हमारे मानवाधिकार नहीं हैं!!!’’ वर्मा फिलहाल अरूणाचल प्रदेश के उप महानिरीक्षक हैं. आईपीएस एसोसिएशन ने भी इस हमले की निंदा की और ‘‘अपमान’’ तथा ‘‘हमले’’ का सामने करने वाले अपने साथियों के साथ एकजुटता दिखाई.

केंद्र सरकार दिल्ली की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम दिल्ली के हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. एक न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के नतीजे आने दीजिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
Explained: भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget