एक्सप्लोरर

Fentanyl Drugs: अमेरिका में किस ड्रग्स का सबसे ज्यादा युवा करते हैं सेवन, ये हेरोइन से भी खतरनाक

दुनियाभर में ड्रग्स एक बड़ी समस्या है. हर देश में अपने तरीके से इससे निपटने की कोशिश में जुटा हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में युवा सबसे ज्यादा किस ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं.

दुनियाभर के अधिकांश देश ड्रग्स के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. क्योंकि बड़ी संख्या में युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ड्रग्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे अमेरिकी सरकार परेशान है, इतना ही नहीं ये ड्रग्स हेरोइन से कई गुणा ज्यादा ताकतवर और खतरनाक है. इस ड्रग्स का नाम फेंटेनाइल है, जानिए कैसे इससे युवाओं की जान जा रही है. 

क्या है फेंटेनाइल?

बता दें कि फेंटेनाइल या फेंटेनल एक सिंथेटिक ओपिओइड है.जानकारी के मुताबिक ये हेरोइन की तुलना में 50 गुना अधिक शक्तिशाली है. इसका उपयोग आमतौर पर गंभीर दर्द वाले रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है. डॉक्टर खासकर इसका इस्तेमाल सर्जरी के वक्त एनेस्थेटिक (बेहोशी की दवा) के तौर पर भी करते हैं. इसके अलावा इसका उपयोग कभी-कभी पुराने दर्द वाले रोगियों के इलाज के लिए भी किया जाता है. फेंटेनाइल सस्ता है और आसानी से उपलब्ध है. ये एक बड़ा कारण है कि इसका इस्तेमाल नशा के तौर पर किया जा रहा है. 

शरीर को पहुंचाता है नुकसान?

शोध के मुताबिक सिंथेटिक फेनेटाइल के मानव शरीर में जाने से मस्तिष्क को बड़ी क्षति हो सकती है. बीएमजे केस रिपोर्ट्स पत्रिका में डॉक्टरों ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति का इलाज करने के बाद चेतावनी जारी की है. दवा सूंघने के बाद व्यक्ति अपने होटल के कमरे में बेहोश पाया गया था. ओरेगॉन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के छात्र मुख्य लेखक क्रिस ईडन ने कहा कि हम अच्छी तरह से जानते हैं कि क्लासिक ओपियेट के दुष्प्रभावों में रेस्पिरेटरी डिप्रेशन, चेतना की हानि शामिल है. ये दवा खासकर मस्तिष्क को प्रभावित करता है. 

अमेरिका में बड़ी समस्या

अमेरिका में बड़ी संख्या में युवा इस दवाई का इस्तेमाल नशे के तौर पर कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हाल ही में चीन गए थे. उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करके फेंटेनाइल की अवैध तस्करी का मुद्दा भी उठाया था. अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक साल 2021 में दवाओं के ओवरडोज से होने वाली मौंते 1999 के मुकाबले 6 गुना ज्यादा थीं. इन मौतों में 75 फ़ीसदी नशीले दवाओं के ओवरडोज के कारण हुई हैं. 

चीन से तस्करी?

अमेरिका ने फेंटेनाइल की तस्करी के लिए मुख्य रूप से दो देशों को दोषी ठहराया है. अमेरिका ने कहा कि मेक्सिको और चीन से इनकी तस्करी हो रही है. साल 2020 में डीईए ने एक खुफिया रिपोर्ट में कहा कि था ये दोनों देश खासकर चीन कूरियर जैसी सेवाओं के जरिये फेंटेनाइल और फेंटेनाइल-संबंधित पदार्थों की तस्करी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: How much cash can you keep at home: घर पर कितना कैश मिलने पर हो सकता है बवाल, कार्रवाई के वक्त अगर नहीं दे पाए हिसाब तो कितनी होगी सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget