एक्सप्लोरर

इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग

 दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां अपनी सीमा के अंदर कोई अस्पताल नहीं है. गंभीर बीमारी या ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर मरीजों को पड़ोसी देश जाना पड़ता है.

आमतौर पर हर देश में इलाज के लिए अस्पताल और डॉक्टरों की व्यवस्था होती है. लेकिन दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश वेटिकन सिटी इस मामले में अलग है. यहां अस्पताल नहीं है, इसलिए गंभीर बीमारी या इमरजेंसी में मरीजों को इटली के अस्पतालों में ले जाया जाता है.  यहां सिर्फ   प्राथमिक इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था मौजूद है.

दुनिया का सबसे छोटा देश है वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम के अंदर स्थित है. यह दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश माना जाता है. इसका क्षेत्रफल बहुत कम है और यहां रहने वाले लोगों की संख्या भी सीमित है. वेटिकन सिटी कैथोलिक ईसाइयों का प्रमुख धार्मिक केंद्र है. यहां पोप रहते हैं और कैथोलिक चर्च से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जाते हैं.

अस्पताल नहीं, फिर इलाज कैसे होता है?

यहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की मदद से प्राथमिक इलाज और इमरजेंसी में शुरुआती सहायता दी जाती है. जब किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने, ऑपरेशन या गंभीर बीमारी के इलाज की जरूरत होती है, तो उसे इटली के अस्पताल में भेजा जाता है.वेटिकन सिटी के पास अपनी सीमित स्वास्थ्य सेवाएं हैं, जबकि बड़े अस्पताल रोम में मौजूद हैं. ऐसे में मरीजों को जरूरत के हिसाब से एंबुलेंस या दूसरे साधनों से इटली के अस्पताल तक पहुंचाया जाता है.

यह भी पढ़ें : इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?

रोम पास होने से मिलती है राहत

वेटिकन सिटी चारों तरफ से रोम से घिरा है, इसलिए इटली के बड़े अस्पताल यहां से ज्यादा दूर नहीं हैं. यही वजह है कि अपना अस्पताल न होने पर भी मरीजों को जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए दूसरे देश जाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती. यहां की शुरुआती स्वास्थ्य सेवा और रोम के अस्पतालों की मदद से जरूरी इलाज मिल जाता है.

यहां की आबादी भी है बहुत कम

वेटिकन सिटी का आकार और आबादी दोनों ही बहुत कम हैं. वे 31 दिसंबर 2024 तक यहां के नागरिकों की संख्या 673 से  882 दर्ज की गई थी. यहां धार्मिक इमारतें, सरकारी कार्यालय, संग्रहालय और पोप का निवास प्रमुख जगहों में शामिल हैं. सीमित क्षेत्र और कम आबादी के कारण यहां की व्यवस्था दूसरे देशों से काफी अलग है.

यह भी पढ़ें : APJ Abdul Kalam Jayanti: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान 

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के इन 28 इलाकों पर चीन की है नजर, ऐसा क्या है इनमें खास?
लद्दाख के इन 28 इलाकों पर चीन की है नजर, ऐसा क्या है इनमें खास?
दुनिया के सबसे साफ देशों में जापान-सिंगापुर टॉप-10 से बाहर, यह देश नंबर-1
दुनिया के सबसे साफ देशों में जापान-सिंगापुर टॉप-10 से बाहर, यह देश नंबर-1
भारत में कैसे काम कर सकती है कोई विदेशी कंपनी, क्या हैं नियम?
भारत में कैसे काम कर सकती है कोई विदेशी कंपनी, क्या हैं नियम?
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget