एक्सप्लोरर

जापान की इस कंपनी में बिल्लियां करती हैं नौकरी, बिल्लियों के लिए अलग से बना है वॉशरूम

दुनियाभर में बिल्लियों और कुत्तों को पालने का क्रेज तेजी से बढ़ा है. लेकिन जापान की एक कंपनी ऐसी है, जो बिल्लियों को पालने के साथ अपने ऑफिस में पद भी दे रही है. बिल्लियों के लिए वॉशरूम भी बना है.

दुनियाभर में बीते कुछ सालों से जानवरों को घरों में पालने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोग अपने घरों में कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवर को सदस्य की तरह पालते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर कंपनी बिल्लियों को मैनेजर समेत कई अन्य पद पर रखती है. इतना ही नहीं बिल्लियों के लिए ऑफिस में अलग से वॉशरूम और केबिन भी बने हुए हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस जगह पर बिल्लियों को ऑफिस में रखा जा रहा है.   

जापान

बता दें कि पिछले कई सालों से दुनियभर में ऑफिस में बिल्लियां रखने का चलन है. जो कर्मचारियों का तनाव कम करती हैं. यह ट्रेंड न केवल विदेशों में प्रचिलित है, बल्कि भारत में भी अपनाया जा रहा है. लेकिन इसके उलट जापान की एक कंपनी ने 10 बिल्लियों को अपने यहां नियुक्त किया है. ये सभी बिल्लियां 'चेयर कैट' से लेकर 'मैनेजर' तक की पोस्ट को संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कुत्ते या बकरी के साथ कराई जाती है लड़की की शादी, ये है इस मान्यता का कारण

कौन सी कंपनी

क्यूनोट नामक इस कंपनी ने 2004 में पहली बिल्ली को एक सुशी रेस्टोरेंट से गोद लिया था, जिसका नाम फुटाबा है. अभी इस कंपनी में 32 लोगों समेत 10 बिल्लियां काम करती हैं. उसे ऑफिस लाने के बाद कंपनी ने और फिर बिल्ली कर्मचारियों को पालने की सोची है. इतना ही नहीं कंपनी ने अपने बिल्ली कर्मचारियों को रखने के लिए अपने कार्यालय का नवीनीकरण भी किया है.

ये भी पढ़ें: इन देशों में पब्लिक में किस करना बड़ा जुर्म, जानिए भारत में इसकी कितनी सजा 

बिल्लियों की पोस्ट

ऐसा नहीं है कि कंपनी ने बिल्लियों को ऐसे ही रखा हुआ है. बता दें कि इस बिल्ली का ओहदा कंपनी के मालिक से भी बड़ा है. क्यूनोट कंपनी ने सभी बिल्लियों को अलग-अलग पोस्ट सौंप दी हैं. इनमें चेयर कैट, मैनेजर, ऑडिटर और मुख्य क्लर्क जैसी कई पोस्ट शामिल हैं. आपको जानकार हैरानी होगी कि क्यूनोट में फुटाबा बिल्ली चेयर कैट के रूप में कार्यरत है, जिसका ओहदा इस कंपनी के मालिक से भी बड़ा है. वहीं कंपनी की 6 बिल्लियां फुटाबा और एक अन्य बिल्ली के बच्चे हैं. इनके अलावा यहां की एक बिल्ली को एक मनुष्य कर्मचारी ने सड़क दुर्घटना के दौरान बचाया था. उसे भी कंपनी में रखा गया है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में मौजूद हैं पेशेवर भिखारी, इन देशों में भीख मांगकर कमाते हैं लाखों

बिल्लियों के लिए वॉशरूम

बता दें कि कंपनी के कार्यालय में बिल्लियों के लिए 12 शौचालय बनाए गये हैं. 2022 तक कंपनी में 11 बिल्लियां थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी. अब 10 में से 8 बिल्लियां कार्यालय में ही रहती हैं और 2 एक कमर्चारी के घर पर रहती हैं. वहीं 2020 में कंपनी ने जगह कम पड़ने पर कार्यालय बदला था. इस नए कार्यालय में भी बिल्लियों के लिए खास जगह बनवाई गई है. कंपनी ने बिल्लियों के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल का नवीनीकरण किया है. यहां बिल्लियों के लिए 12 शौचालय और अलमारियां बनवाई गई है. 

ये भी पढ़ें: कैसे बनते हैं सेंटेड कैंडल, घरों में रखने के लिए क्यों मना करते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget