एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया के टॉप-5 सबसे खतरनाक ड्रोन, ताकत इतनी कि 50 हजार फीट से भी ढेर हो जाएगा दुश्मन

ड्रोन युद्ध का भविष्य हैं, जहां एक तरफ ये कम जान जोखिम में डालते हैं, वहीं दूसरी ओर दुश्मन को बिना भनक दिए खत्म करने की काबिलियत भी रखते हैं. चलिए, कुछ ताकतवर ड्रोन के बारे में जानते हैं.

21वीं सदी के युद्ध अब सिर्फ जमीन या समंदर तक सीमित नहीं हैं. आसमान में उड़ते ड्रोन अब युद्ध नीति की रीढ़ बन चुके हैं. ये न सिर्फ जासूसी करते हैं बल्कि दुश्मन को हजारों फीट की ऊंचाई से निशाना बनाकर खामोशी से खत्म भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक और घातक ड्रोन के बारे में, जिनसे दुश्मन भी थर-थर कांपते हैं. 

MQ-9 Reaper की ताकत
इस लिस्ट में पहला नाम MQ-9 Reaper का आता है, यह सटीक मिसाइल और लेजर गाइडेड बमों से लैस होता है और रीयल-टाइम निगरानी और टारगेटिंग के लिए जाना जाता है. अमेरिका द्वारा आतंक विरोधी अभियानों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया है, इसका उदाहरण अफगानिस्तान में देखने को मिलता है जहां कई हाई-प्रोफाइल टारगेट इसी ड्रोन से खत्म किए गए थे. 

Bayraktar TB2 
दूसरे नंबर पर तुर्किये का Bayraktar TB2 आता है जो सस्ता, प्रभावी और युद्ध क्षेत्र में तुरंत परिणाम देने वाला है, इस ड्रोन ने दुनिया का ध्यान तब खींचा जब इसका इस्तेमाल यूक्रेन-रूस युद्ध में किया गया. यह ड्रोन बेहद सटीक हमले करने में सक्षम है और सस्ता भी है, जिससे कई देश इसे खरीद रहे हैं. इसकी लो-ऑब्जरवेबिलिटी और स्वायत्त क्षमता इसे दुश्मन के लिए खतरनाक बनाती है

CH-5 Rainbow 
तीसरे नंबर पर CH-5 Rainbow (China) आता है. CH-5 ड्रोन, अमेरिकी Reaper ड्रोन के मुकाबले में बनाया गया है. इसकी स्ट्राइक रेंज और निगरानी क्षमता चीन को पश्चिमी देशों के बराबर खड़ा करती हैय चीन इसे एक्सपोर्ट भी कर रहा है और यह कई देशों की मिलिट्री में शामिल हो चुका है. 

Heron TP Drone
चौथे नंबर पर Heron TP (Israel) आता है. Heron TP का इस्तेमाल भारतीय सेना भी कर रही है. यह एक स्ट्रैटजिक ड्रोन है, जो सैकड़ों किलोमीटर दूर तक जाकर दुश्मन की लोकेशन और हरकतों पर नजर रख सकता है. यह सटीक टारगेटिंग के लिए मिसाइल गाइडेंस सिस्टम से भी लैस है. 

RQ-4 Global Hawk 
पांचवे नंबर पर RQ-4 Global Hawk (USA) का नाम आता है. यह ड्रोन किसी हथियार से लैस नहीं होता, लेकिन इसका मकसद है इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही (ISR)। इसकी रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन क्षमता, 3,000 किमी से अधिक दूरी तक निगरानी करने की ताकत इसे दुनिया का सबसे एडवांस्ड निगरानी ड्रोन बनाती है. 

इसे भी पढ़ें- वो तानाशाह जिससे अमेरिकी भी खाते थे खौफ, इसे खत्म करने के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर देश को भी लेनी पड़ी थी दूसरे देश की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget