एक्सप्लोरर

दुनिया का वो शहर जिसमें रहते हैं 30 से भी कम लोग! कौन-सा है ये शहर?

Smallest Town in the World: ये टाउन यूरोप में क्रोएशिया देश की राजधानी जाग्रेब के पास स्थित है. यहां 30 से कम लोग रहते हैं. आइए जानते है इसकी दिलचस्प कहानी...

World's Smallest Town: दुनिया में अजब-गजब चीजों का भंडार है. कुछ चीजें हैरान करने वाली होती हैं तो कुछ इंसान या जानवर. कभी कभी इंसानों या जानवरों की कुछ हरकतें हैरान करते वाली होती हैं तो कुछ घटनाएं भी हैरान करती हैं. इसी तरह धरती पर बहुत सी ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जिनके बारे में जानकर या देखकर हैरानी होती है और मन में कई तरह के सवाल आते हैं. दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे छोटे का कॉन्सेप्ट भी हैरान करने वाला होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे छोटे शहर के बारे में बताएंगे जहां 30 से भी कम लोग रहते हैं! 

जी हां, सही पढ़ा आपने. क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगहें भी है जहां आपको घूमने के लिए गाड़ी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, आप पैदल ही इस पूरे शहर को नाप लेंगे. इस जगह का इतिहास भी काफी दिलचस्प है और इसकी लोकेशन भी काफी अट्रैक्टिव है. मजे की बात तो ये है कि इस कस्बे में 30 से भी कम लोग ही रहते हैं. चलिए आज आपको दुनिया के सबसे छोटे टाउन यानी कस्बे के बारे में बताते हैं...

यहां है सबसे छोटा टाउन
ये टाउन यूरोप में क्रोएशिया देश की राजधानी जाग्रेब से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां के स्थानीय लोग इसे ‘हम’ के नाम से जानते हैं. इस टाउन यानी कस्बे का इतिहास भी काफी रोचक है. वैसे तो इस कस्बे के इतिहास से जुड़े सटीक प्रमाण किसी के पास नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस कस्बे का सबसे पहला उल्लेख कागजों में साल 1132 में मिला था. कहा जाता है कि उस समय इसका नाम Cholm था. पुराने समय में किसी शासक ने यहां पुराने अंदाज में पत्थरों से दीवारों का निर्माण करवाया था. सुरक्षा के मद्देनजर यहां टावर भी बनवाया गया था ताकि आसानी से कस्बे की निगरानी की जा सके.

कस्बे में रहते हैं 30 से भी कम लोग
रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2021 में यहां जनगणना की गई थी, जिसमें यहां की आबादी लगभग 27 निकल कर आई. इससे पहले सेंट्रल इस्ट्रिया की ओर से यहां साल 2011 में जनगणना की गई थी. जिसमें उस समय यहां की आबादी महज 21 थी. बाद में साल 2021 में यह बढ़कर 27 हो गई.

टाउन में हैं सिर्फ दो स्ट्रीट
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यहां सिर्फ दो ही सड़कें हैं. जी हां, ये कस्बा इतना छोटा है कि आप कुछ ही देर में पैदल भी इसे पूरा घूम सकते हैं. कहा जाता है कि कुछ सैनिक भी यहां बसने के लिए आए थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वे यहां अपना परिवार नहीं बसा सके. विकास न होने की वजह से यहां दो ही सड़के हैं. यहां बने हुए मकान भी पुराने तरीकों से बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें -

दिल्ली में ऐसा क्या है कि यहां सर्दी और गर्मी दोनों ही कड़ाके की पड़ती है?... आज इसके पीछे की वजह जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget