एक्सप्लोरर

दिल्ली में ऐसा क्या है कि यहां सर्दी और गर्मी दोनों ही कड़ाके की पड़ती है?... आज इसके पीछे की वजह जानिए

Delhi Weather: पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं का असर दिल्ली पर भी पड़ता है और ये हवाएं काफी सर्द होती हैं. इसके कई भौगोलिक स्थितियां हैं जिनकी वजह से यहां सर्दी और गर्मी ज्यादा पड़ती है.

Weather of Delhi NCR: वैसे तो इस साल आधे दिसंबर तक सर्दी का नाम भी नहीं था, लेकिन अब दिल्ली में सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है और पारा लगातार गिर रहा है. दिल्ली में वाकई कड़ाके की सर्दी पड़ती है. यहां तक कि इस पर बॉलीवुड में गाने भी बने हैं. लेकिन, दिल्ली पहाड़ों पर भी नहीं है फिर भी यहां इतनी ठंड क्यों पड़ती है? आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली में ऐसा क्या है कि वहां काफी तेज ठंड पड़ती है.

क्यों पड़ती है ठंड?
दिल्ली सहित उत्तर भारत में ज्यादा ठंड होने के कई कारण रहते हैं जिस वजह से दिल्ली और उसके आस-पास दिसंबर के आखिरी दिनों और जनवरी महीने में काफी तेज ठंड पड़ती है. दिल्ली जैसा ही हाल हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी रहता है, क्योंकि पश्चिमी हवा से लेकर पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी तक का असर यहां ही होता है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं का असर

दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं का असर दिल्ली पर भी पड़ता है और ये हवाएं काफी सर्द होती हैं. कहा जाता है कि ये सर्द हवाएं ही दिल्ली में ठंड लेकर आती हैं और उसे और बढ़ाती हैं. इन्हीं हवाओं की वजह से उत्तर और उत्तर-पश्चिम के इलाके में बारिश भी होती है. ये हवाएं दिसंबर में शुरू हो जाती हैं और इसके साथ ही दिल्ली में ठंड भी बढ़नी शुरू हो जाती है.

पहाड़ी क्षेत्र हैं जिनके मौसम का असर

दिल्ली के आसपास कई पहाड़ी क्षेत्र हैं जिनके मौसम का असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ता है. अगर पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होती है तो उसका असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ता है और यहां ठंड बढ़ जाती है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और बाकी नजदीकी इलाकों में होने वाली बर्फबारी भी इस इलाके मे ठंड को और बढ़ा देती है.

धूप नहीं आ पाती

इन दोनों भौगोलिक कारणों के अलावा नमी के कारण सुबह हल्की धुंध भी रहती है. सुबह होते-होते यह धुंध 100-300 मीटर ऊपर उठकर हल्के बादल से बना लेती है. ऐसे में जमीन पर तापमान कम ही बना रहता है और धूल के कण के साथ नमी रहती है. ये हल्के धुंध वाले बादल सूरज की किरणों को धरती तक आने से रोकते हैं. इस वजह से धरती पर पूरी तरह से धूप नहीं आ पाती है और तापमान कम ही रहता है.

क्यों पड़ती है ज्यादा गर्मी?
independent.co.uk की एक रिपोर्ट कहती है कि मॉनसून का अर्थ सिर्फ बारिश से ही नहीं है. हवाओं की दिशा या रूख में परिवर्तन भी मॉनसून ही होता है. इससे सिर्फ बारिश ही नहीं होती बल्कि तापमान भी काफी प्रभावित होता है. इस कारण से गर्मी में गर्म हवाएं चलती हैं. दिल्ली में बारिश वाला मॉनसून सिर्फ जुलाई और अगस्त के महीने में ही आता है और उससे पहले गर्मी ही रहती है. चूंकि दिल्ली शहर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है इसलिए यह ह्यूमिड सबट्रोपिकल रीजन में आता है. इसके अलावा गर्म हवाओं की वजह से भी दिल्ली और उत्तर भारत के इलाके में गर्मी बढ़ती है. राजस्थान के रेतीलों इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं भी दिल्ली में गर्मी बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें -

हवाई जहाज और कार दोनों में होती है सीट बेल्ट... लेकिन दोनों का काम होता है बिल्कुल अलग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में डूबे जहाज का कैसे मिलता है इंश्योरेंस क्लेम, क्या ढूंढकर देना पड़ता है मलबा?
समंदर में डूबे जहाज का कैसे मिलता है इंश्योरेंस क्लेम, क्या ढूंढकर देना पड़ता है मलबा?
किन देशों में चलता है यूपीआई, कहां कितना लगता है चार्ज?
किन देशों में चलता है यूपीआई, कहां कितना लगता है चार्ज?
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
China Debt Trap Diplomacy: दुनिया के कितने देशों पर चीन का कर्ज, कहां-कहां दिया उधार?
दुनिया के कितने देशों पर चीन का कर्ज, कहां-कहां दिया उधार?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget