एक्सप्लोरर

यहां हैं दुनिया की सबसे रेडियोएक्टिव झील, इस देश के परमाणु हथियार हैं इसकी वजह

कराचाय झील में कई रेडियोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं. इसमें प्लूटोनियम-239, यूरेनियम-238 और सेसियम-137 पाया जाता है. प्लूटोनियम-239 एक विषैला और रेडियोएक्टिव पदार्थ है.

परमाणु हथियारों से शहरों को तबाह होते तो आपने एक बार देखा ही है. लेकिन क्या आपने कभी किसी झील को इससे तबाह होते देखा है. सबसे बड़ी बात कि ये झील परमाणु हथियारों के विस्फोट से तबाह नहीं हुई है, बल्कि इसे बनाने में इस्तेमाल हुई चीजों से बर्बाद हुई है. चलिए आज आपको हम इस आर्टिकल में दुनिया की सबसे रेडियोएक्टिव झील के बारे में बताते हैं. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि आखिर ये झील किस देश में स्थित है.

दुनिया की सबसे प्रदूषित झील

दुनिया की सबसे प्रदूषित झील रूस में है. इसे कराचाय झील के नाम से जाना जाता है. जैसे ही आप इस झील के नजदीक जाएंगे आप इसके पानी के रंग से ही समझ जाएंगे कि ये कोई आम झील नहीं है. दरअसल, इस झील के पानी का रंग बिल्कुल काला है. ये काला रंग कीचड़, मिट्टी या कचरे का नहीं है.

बल्कि ये काला रंग रेडियोएक्टिव पदार्थों की वजह से हुआ है. कहा जाता है कि 70 साल पहले सोवियत संघ सरकार ने इस झील के पास एक गुप्त परमाणु हथियार कारखाना बनाया था. हथियारों के उत्पादन के समय जो भी कचरा निकलता था वह इसी झील में गिरता था. इसी की वजह से आज ये झील दुनिया की सबसे रेडियोएक्टिव झील हो गई है.

मुसीबत का पहाड़ है कराचाय झील

कराचाय झील में कई रेडियोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं. इसमें प्लूटोनियम-239, यूरेनियम-238 और सेसियम-137 पाया जाता है. प्लूटोनियम-239 एक विषैला और रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जिसका उपयोग परमाणु हथियारों में किया जाता है. वहीं यूरेनियम-238 एक सामान्य रेडियोएक्टिव तत्व है जो वातावरण में मिल जाता है. सेसियम-137 की बात करें तो यह लंबे समय तक पर्यावरण में रहने वाला तत्व है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है.

लोगों को हो रही है गंभीर बीमारियां

कराचाय झील में मौजूद रेडियोएक्टिव तत्वों के संपर्क में आने से स्थानीय लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो रही हैं. इसमें कैंसर प्रमुख है. इसके अलावा लोगों के डीएनए में भी परिवर्तन हो रहा है. वहीं रेडियोएक्टिव तत्वों के संपर्क में आने की वजह से अब महिलाओं में गर्भपात के उच्च जोखिम भी देखे जा रहे हैं.

अमेरिका में भी है एक रेडियोएक्टिव झील

रूस की तरह अमेरिका में भी एक रेडियोएक्टिव झील है. इस झील का नाम है कैनियन झील, जो वॉशिंगटन के हनफोर्ड क्षेत्र में स्थित है. इस झील का आकार लगभग 33,000 एकड़ है. कैनियन झील की रेडियोएक्टिव होने का मुख्य कारण है हनफोर्ड साइट, जो एक परमाणु ऊर्जा अनुसंधान केंद्र था. ये केंद्र सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान बनाया गया था और तब से ही ये झील रेडियोएक्टिव है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ काला हिरण ही नहीं इन जानवरों का शिकार करने पर भी मिलती है कड़ी सजा, शिकारी रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget