एक्सप्लोरर

Ancient India: दुनियाभर में बजता था भारत की प्राचीन शिक्षा का डंका, ये थे मशहूर विश्वविद्यालय

Famous Ancient Universities:प्राचीन भारत में कुछ ऐसे शिक्षण संस्थान थे जहां न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी भी शिक्षा लेने आते थे.

Ancient Education In India: प्राचीन भारत का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है. उस समय भारत न सिर्फ आर्थिक तरक्की कर रहा था बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति हो रही थी. प्राचीन भारत में कुछ ऐसे शिक्षण संस्थान थे जहां न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी भी शिक्षा लेने आते थे.

उस समय के कई शिक्षण संस्थानों की लोकप्रियता विदेशों में भी थी.अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्राचीन भारत के ऐसे ही विश्वविद्यालयों के बारे में बताएंगे जो उस वक्त शिक्षा के लिए दुनिया में मशहूर थे-

तक्षशिला विश्वविद्यालय-

वर्तमान पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले में तक्षशिला विश्वविद्यालय स्थित था.इतिहास में तक्षशिला की ख्याति उसके महान शिक्षण संस्थान होने की वजह से है. बौद्ध साहित्य के अनुसार यह विश्वविद्यालय चिकित्सा और धनुर्विद्या की शिक्षा के लिए प्रसिद्ध था.यहां पढ़ने के लिए दूर-दूर से छात्र आते थे जिनमें न सिर्फ राजा और राजकुमार होते थे बल्कि सामान्य जन भी शामिल थे.

तक्षशिला विश्वविद्यालय से कोशल के राजा प्रसेनजित,बिम्बिसार के राजवैद्य जीवक,कनिष्क के राजवैद्य चरक और बौद्ध विद्वान वसुबंधु ने शिक्षा ली थी. इनके अलावा मौर्य साम्राज्य की स्थापना में अपनी महान भूमिका निभाने वाले और राजनीति सहित प्रशासन की बेहतर समझ रखने वाले चन्द्रगुप्त मौर्य के मंत्री चाणक्य ने भी तक्षशिला से ही शिक्षा प्राप्त की थी.

नालंदा विश्वविद्यालय-

पांचवी सदी में गुप्त साम्राज्य के समय नालंदा विश्वविद्यालय बिहार में अस्तित्व में आया था.कुमार गुप्त प्रथम ने इसके लिए दान दिया था. उसके अलावा अन्य गुप्त शासकों ने भी इस विश्वविद्यालय को दान दिए. यहां कई विदेशी छात्र खासकर चीनियों ने शिक्षा प्राप्त की थी.

विक्रमशिला विश्वविद्यालय-

आठवीं सदी में बिहार राज्य के भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी. इसकी स्थापना पाल वंश के शासक धर्मपाल ने की थी.शिक्षा के प्रति पाल वंश के शासकों का अच्छा झुकाव था. यही कारण है कि पाल वंश के ही शासन में ओदंतपुर में भी एक विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी.

ये भी पढ़ें- Hindu: पहली बार किसने भारत के लोगों को हिंदू कहकर बुलाया, बहुत दिलचस्प है ये जानकारी

              Chess: भारत में हुई थी शतरंज के खेल की शुरुआत, जानिए इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget