एक्सप्लोरर

दुनिया की 5 सबसे बड़ी चोरियां, चोरों ने ऐसा प्लान बनाया कि दिमाग घूम जाए

World Biggest Thefts: आज हम आपको रियल लाइफ की उन पांच बड़ी चोरियों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में सुन तक आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. इन पर कई फिल्में और वेबसीरीज भी बनाई गई हैं.

World Biggest Robbery: चोरियों पर ऐसे तो आपने कई वेब सीरिज और फिल्में बनती देखी होंगी. कुछ समय पहले ही मनी हाईस्ट नाम की एक वेबसीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी, जिसका क्रेज पूरी दुनिया के दर्शकों पर देखा गया. यह वेबसीरीज कुछ ही दिनों में इतनी लोकप्रिय हो गई कि नेटफ्लिक्स पर टॉप में चल रही थी. खैर... ये तो हो गई रील लाइफ की बात, लेकिन आज हम आपको रियल लाइफ की उन पांच बड़ी चोरियों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में सुन तक आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. ये इतनी बड़ी चोरियां हैं कि इन पर कई भाषाओं में फिल्में और वेबसीरीज भी बनाई गई हैं.

ब्राजील के फोर्टलेजा की चोरी

ब्राजील के फोर्टलेजा में हुई चोरी दुनिया की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है. यहां के एक बैंक में कुछ चोरों ने इ, तरीके से चोरी की कि आज भी लोग उसके बारे में पढ़ कर हैरान होते हैं. दरअसल, यहां साल 2005 में चोरों ने पहले बैंको सेंट्रल बैंक की एक ब्रांच के पास रेंट पर एक कमर्शियल प्रॉपर्टी ली और फिर उसमें कंस्ट्रक्शन का काम शुरु करा दिया, ये सब उनके प्लान का हिस्सा था, असलियत में ये चोर बैंक में डैकती डालने के लिए 256 फीट की टनल खोद रहे थे, जो सीधे बैंक के वॉल्ट में निकलनी थी. कुछ दिनों में जब उन्होंने टनल खोद ली तो उसके बाद उन्होंने बैंक में डकैती डाली और करीब 3.5 टन ब्राजीलियन नोट ले उड़े. इस चोरी में तकरीबन 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लूटे गए थे.

सेंट्रल बैंक ऑफ इराक की चोरी

साल था 2003, इराक के बगदाद में लोग अपने काम में मशरूफ थे, इस बात से अंजान की उनके शहर में आज दुनिया की सबसे बड़ी चोरियों में से एक को अंजाम दिया जाएगा. बगदाद के सेंट्रल बैंक ऑफ इराक में हुई चोरी को लोग दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी बैंक चोरी के तौर पर देखते हैं. कहा जाता है कि इस चोरी में तकरीबन 7 हजार करोड़ रुपये लूटे गए थे. हालांकि, इस चोरी को लेकर एक अफवाह ये भी है कि इसे कराने का निर्देश खुद तानाशाह सद्दाम हुसैन ने दिया था. इस बात को तब और हवा मिली जह सद्दाम हुसैन के घर पर एक बार रेड मारी गई तो उसके यहां से तकरीबन 650 मिलियन डॉलर बरामद किए गए.

इटली का बदमाश और लंदन में चोरी

इटैलियन माफिया एक समय में पूरी दुनिया में हुकुमत करते थे, उस वक्त कहा जाता था कि दुनिया का शायद ही कोई ऐसा देश हो जहां इस माफिया के सरगनाओं का कोई मुखबिर ना हो. इसी इटली का एक कुख्यात अपराधी वैलेरियो ने साल 1987 में लंदन में एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया. दरअसल, 1987 में इटली के कुख्यात अपराधी वैलेरियो ने लंदन में एक बैंक में चोरी करने का प्लान बनाया और करीब 800 करोड़ रुपये बैंक से उड़ा दिए. हालांकि, यह चोरी इतनी आसानी से की गई थी कि इस पर कोई फिल्म नहीं बनी. दरअसल, वैलेरियो अपने एक साथी के साथ लंदन के एक बैंक में खाता खुलवाने गया, लेकिन वहां पहुंच कर उसने मैनेजर को ही बंदी बना लिया.

मैनेजर को बंधक बनाने के बाद उसने अपने बाकी के साथियों को अंदर बुलाया और उन सभी ने बैंक से तकरीबन 800 करोड़ रुपये उड़ा लिए. इस चोरी को अंजाम देने के बाद वैलेरियो साउथ अमेरिका भाग गया और कुछ वक्त तक आजादी से अपनी जिंदगी के मजे लेता रहा. हालांकि, उसकी एक छोटी सी भूल ने उसे जेल के पीछे पहुंचा दिया. दरअसल, वैलेरियो अपनी फरारी कार को शिप कराने इंग्लैंड लौटा था और वहीं से उसे लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

रॉयल मेल ट्रेन की चोरी

रॉयल मेल ट्रेन की चोरी को जिस तरह से अंजाम दिया गया था, उसको लेकर कई फिल्में और वेबसीरीज बनाई गई हैं. इस चोरी को साल 1963 में इंग्लैंड के बकिंघमशायर में अंजाम दिया गया था. दरअसल, रॉयल मेल ट्रेन कीमती सामान से भरी ग्लासगो से आ रही थी, वहीं इसे 15 चोरों ने महीनों पहले से की गई प्लानिंग के अनुसार अंजाम दिया था. हुआ यूं कि पहले चोरों ने पटरी पर लगे सिग्नल के साथ छेड़छाड़ की जिसकी वजह से रॉयल मेल ट्रेन एक सुनसान इलाके में रुक गई और वहीं पर उसे लूट लिया गया. इस चोरी में करीब 33 करोड़ रुपये लूटे गए थे.

डनबार बैंक की चोरी

डनबार बैंक की चोरी ठीक वैसे ही की गई है, जैसे फिल्मों में दिखाई जाती है. इस चोरी के तरीके के देख कर बिल्कुल कहा जा सकता है कि चोरों ने किसी फिल्म को ही देख कर ये प्लान बनाया होगा. दरअसल, 1997 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित डनबार बैंक में एक चोरी हुई थी, जिसका मास्टरमाइंड इसी बैंक में काम करने वाला रीजनल सेफ्टी इंस्पेक्टर था. रीजनल सेफ्टी इंस्पेक्टर ने अपने 5 दोस्तों को चोरी करने के लिए मनाया और बैंक की हर कमजोर कड़ी के बारे में उन्हें अच्छे से समझाया. इसके बाद आसानी से उन्होंने गार्ड्स पर काबू पाया और 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश लेकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: देसी टमाटर और हाइब्रिड टमाटर में क्या फर्क है? क्यों देसी वाला ज्यादा डिमांड में रहता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget