शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
Kuldeep Yadav Wedding Date: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. उन्होंने पिछले साल अपनी बचपन की दोस्त से सगाई कर ली थी.

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कुलदीप यादव व्यक्तिगत जीवन में एक नया कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं. कुलदीप ने पिछले साल अपनी बचपन की दोस्त, वांशिक चड्ढा से सगाई की थी और अब दोनों बहुत जल्द शादी रचाने वाले हैं.
भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में वंशिका संग शादी रचाने वाले हैं. शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और कुलदीप यादव के कोच रह चुके कपिल पांडे ने पुष्टि करके बताया कि कुलदीप 14 मार्च के दिन मसूरी के एक रिज़ॉर्ट में शादी करने जा रहे हैं. 12 मार्च को हल्दी की रस्म होगी और अगले दिन अन्य रस्में पूरी की जाएंगी.
14 मार्च को शादी के तीन दिन बाद लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है. आपको याद दिला दें कि पिछले साल 4 जून को सगाई के बाद कुलदीप क्रिकेट शेड्यूल में व्यस्त थे, इसलिए शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था.
आपको याद दिला दें कि कुलदीप यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेलने का अवसर मिला. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में उन्होंने 3 ओवरों में सिर्फ 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया था.
कुलदीप और वांशिक बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन उनके बीच करीबी तब बढ़ी जब कुलदीप अपने अंडर-19 के दिनों से गुजर रहे थे. कुलदीप और वंशिका, दोनों का परिवार कानपुर से आता है.
कुलदीप अगली बार मैदान में IPL 2026 के समय उतरेंगे. कुलदीप को दिल्ली कैपिटल्स ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उन्होंने अब तक अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर में 98 मैच खेलकर 102 विकेट लिए हैं. जब कुलदीप अगले सीजन में खेलने उतरेंगे तो विकेट लेने के मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ सकते हैं. जहीर खान ने भी अपने आईपीएल करियर में 102 ही विकेट लिए थे.
Source: IOCL



















