एक्सप्लोरर

Tomato: देसी टमाटर और हाइब्रिड टमाटर में क्या फर्क है? क्यों देसी वाला ज्यादा डिमांड में रहता है

Indigenous Tomato And Hybrid Tomato: दोनों टमाटर ही हैं और इनका काम भी एक जैसा ही होता है, लेकिन इसके बावजूद देसी और हाइब्रिड टमाटरों में जमीन और आसमान का अंतर होता है.

Indigenous Tomato And Hybrid Tomato: अगर आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है तो टमाटर को सब्जियों का सेनापति कहा जा सकता है. टमाटर जिस सब्जी में पड़ जाए उसके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं. सलाद से लेकर सूप तक में टमाटर का खूब इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में टमाटर की दो किस्में मिलती हैं. बाजार से आप जो टमाटर घर लेकर आए हैं वो देसी है या फिर हाइब्रिड इसकी पहचान कैसे करेंगे. आज इस लेख में हम आपको देसी और हाइब्रिड टमाटरों से जुड़े फर्क के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि आखिर देसी टमाटरों की मार्केट में डिमांड इतनी ज्यादा क्यों होती है.

देसी और हाइब्रिड टमाटर में अंतर

दोनों टमाटर ही हैं और इनका काम भी एक जैसा ही होता है, लेकिन इसके बावजूद देसी और हाइब्रिड टमाटरों में जमीन और आसमान का अंतर होता है. स्वाद से लेकर रंग रूप में, यहां तक कि कीमतों में भी बहुद ज्यादा फर्क होता है.

देसी टमाटर: यह देखने में गोल और रसीले नजर आते हैं. इसके साथ ही देशी टमाटर खाने में स्वादिष्ट और पौस्टिक होते हैं. देसी टमाटर का स्वाद हल्का खट्टा होता है. इसका रंग गहरा लाल ना होकर हल्का हरा और हल्का पीला होता है. देसी टमाटर आपको देखने में लगेगा कि अभी कच्चा है, लेकिन असल में अंदर से यह पक चुका होता है.

हाइब्रिड टमाटर: यह टमाटर सुर्ख लाल और टाइट होते हैं. इन्हें आप हाथ में लेगें तो आपको महसूस होगा जैसे इनमें कोई रस नहीं है. इन टमाटरों का स्वाद भी बिल्कुल फीका होता है. हालांकि, ये ज्यादा दिनों तक चल जाते हैं. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो यह टमाटर हमारे लिए हानिकारक हैं, क्योंकि इसे उगाने के लिए तमाम तरह की दवाईयों का इस्तेमाल होता है.

देसी टमाटरों की डिमांड मार्केट में ज्यादा होती है

देसी टमाटरों की मार्केट में डिमांड हाइब्रिड वाले टमाटरों से ज्यादा होती है. इसके पीछे कई कारण हैं. सबसे पहला कारण है स्वाद. देसी टमाटरों में जो स्वाद होता है वह हाइब्रिड टमाटरों में नहीं मिलता. आप सब्जी में एक देसी टमाटर डाल दें, वह कई हाइब्रिड टमाटरों से ज्यादा स्वाद देगा. दूसरी सबसे बड़ी वजह है, देसी टमाटर स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. जबकि, हाइब्रिड वाले टमाटर आपको बीमार कर देते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर भी देसी और ऑर्गेनिक टमाटरों को खाने की सलाह देते हैं.

देसी टमाटरों के ज्यादा डिमांड की तीसरी सबसे बड़ी वजह है कीमत. देसी टमाटर, हाइब्रिड वाले टमाटरों की अपेक्षा ज्यादा सस्ते होते हैं. दरअसल, देसी टमाटरों को भारत में ही उगाया जाता है, ज्यादातर मंडियों में देसी टमाटर लोकल ही होते हैं, जिस वजह से इनकी कीमत कम होती है. वहीं, हाइब्रिड टमाटर बाहर से मंगाए जाते हैं, जिसकी वजह से वो महंगे होते हैं.

देसी टमाटर की ये 6 किस्में सबसे ज्यादा डिमांड में

देसी टमाटर में भी 6 किस्में पाई जाती हैं. भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के दो वैज्ञानिकों ने टमाटर की 6 देसी किस्मों को इजाद किया था. ये 6 किस्में हैं- काशी अमृत, काशी विशेष, काशी हेमंत, काशी शरद, काशी अनुपम और काशी अभिमा. छत्तीसगढ़, ओड़िसा, आंध्रप्रदेश और एमपी के किसान काशी हेमंत को उगाना पसंद करते हैं. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की पहली पसंद काशी शरद है. जबकि, गरम जलवायु के क्षेत्र माने जाने वाले हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के किसान काशी अनुपम को अपनी पहली पसंद मानते हैं. काशी विशेष टमाटर एक ऐसी किस्म है, जो हर जगह उगाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें: एंटीबायोटिक ले तो रहे हैं, लेकिन क्या वो असर भी करती है? ICMR ने अपनी रिपोर्ट में क्यों किया सावधान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget