Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाके के लिए तैयार है. फिल्म के पेड प्रिव्यूज की बुकिंग शुरू हो गई है और शोज हाउसफुल भी होने लगे हैं.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. 18 मार्च को फिल्म का प्रिव्यू है. 19 मार्च को फिल्म रिलीज होगी. फिल्म के पेड प्रिव्यूज के कई शोज तो हाउसफुल भी हो गए हैं. वहीं शोज के टिकट के दाम भी आसमान छू रहे हैं.
धुरंधर 2 की टिकट प्राइज
इंडिया में पेड प्रिव्यू के ज्यादातर शोज शाम में 4-5 बजे से शुरू हो रहे हैं. प्रिव्यूज के टिकट के दाम बहुत ज्यादा हैं. कई मल्टीप्लेक्स शोज में टिकट का प्राइज 600 से 900 रुपये है. IMAX शोज के प्राइज कुछ जगहों पर 1000 रुपये है. प्रीमियम लग्जरी स्क्रीन्स पर रेक्लाइनर्स सीट्स के दाम तो बहुत ज्यादा हैं.
सबसे ज्यादा टिकट का प्राइज मुंबई के बोरीवली के INOX मेगाप्लेक्स का है. वहां पर रेक्लाइनर्स सीट्स का दाम 3100 रुपये है. वहीं दिल्ली के सिलेक्ट सिटी वॉक के पीवीआर में टिकट का दाम 2400 रुपये है. टिकट के इतने ज्यादा दाम होने के बावजूद भी टिकट हाथों हाथ बिक रहे हैं. रेक्लाइनर्स सीट्स वाले ज्यादातर शोज हाउसफुल हैं.

बता दें कि धुरंधर के हिंदी वर्जन के टिकट का एवरेज प्राइज 400 रुपये से शुरू है. वहीं नोएडा के सुपरप्लेक्स लॉजिक्स के पीवीआर में रेक्लाइनर्स का प्राइज 1850, क्लासिक का 1150 रुपये है. मोदी मॉल में 400, 650 रुपये में भी टिकट उपलब्ध है. वहीं दिल्ली के रजौरी गार्डन के विशाल मॉल के INOX में रेक्लाइनर्स में 1650 रुपये, रॉयल में 850 रुपये, कल्ब में भी 850 रुपये और एग्जीक्यूटिव में 650 रुपये है.


DOLBY CINE फॉर्मेट में टिकट का प्राइज 759 रुपये है. हिंदी के अलावा डब्ड वर्जन में भी फिल्म के प्राइज महंगे हैं. कन्नड़ वर्जन के टिकट के प्राइज 445 रुपये है. तेलुगू वर्जन के प्राइज 230 रुपये है.
बता दें कि धुरंधर को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम रोल में दिखेंगे. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फिल्म में यामी गौतम भी कैमियो रोल प्ले करने वाली हैं.
Source: IOCL


























