एक्सप्लोरर

केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज

Vasundhara Raje News: वसुंधरा राजे ने सोमवार (9 मार्च) की रात को अपने पूरे परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान वसुंधरा के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी साथ थे.

राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की पीएम नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में वसुंधरा की नई सियासी पारी को लेकर चर्चा हो रही है. लोग अपने-अपने हिसाब से इस मुलाकात का सियासी आकलन कर रहे हैं. वसुंधरा राजे संगठन में ही बनी रहेगी या फिर संसद पहुंचेंगी, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

हालांकि वसुंधरा राजे के परिवार और करीबियों का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी से करीब 20 मिनट तक हुई मुलाकात में कोई सियासी चर्चा नहीं हुई. यह मुलाकात सिर्फ जन्मदिन को लेकर थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस अंदाज में अपने ठीक बगल अपनी तरह की ही कुर्सी लगवा कर वसुंधरा राजे को सम्मान दिया, उसकी तस्वीरे सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.

जोधपुर: LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष की अपील, 'घबराकर सिलेंडर का स्टॉक न करें'

9 मार्च को वसुंधरा राजे ने PM से की थी मुलाकात

गौरतलब है कि वसुंधरा राजे ने सोमवार (9 मार्च) की रात को अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान वसुंधरा के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, उनकी पत्नी और बच्चे भी थे. वसुंधरा राजे और उनके परिवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई. परसों यानी 8 मार्च को ही वसुंधरा राजे का जन्मदिन था.

28 फरवरी को भी PM मोदी से मिली थीं वसुंधरा राजे

करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वसुंधरा राजे की प्रधानमंत्री मोदी से इससे पहले मुलाकात 9 दिन पहले ही 28 फरवरी को अजमेर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में हुई थी. जानकारी के मुताबिक वसुंधरा राजे ने अजमेर के मंच पर ही प्रधानमंत्री मोदी से 8 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार समेत मिलने की इच्छा जताई थी. 8 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तता के चलते यह मुलाकात नहीं हो पाई थी. ऐसे में यह मुलाकात एक दिन बाद यानी कल रात को हुई.

मिडिल ईस्ट की जंग पर सचिन पायलट बोले, 'रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को...'

PM मोदी से वसुंधरा की मुलाकात के बाद क्या-क्या अटकलें?

  • पीएम मोदी से हुई आत्मीय मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. पहली यह कि उन्हें पार्टी संगठन में नितिन नवीन की टीम में भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बरकरार रखा जाएगा. हालांकि वसुंधरा राजे खुद संगठन में बने रहने को लेकर बहुत दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं.
  • दूसरी अटकलें उनके केंद्र सरकार में समायोजन को लेकर है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान, नीतीश कुमार, सर्वानंद सोनवाल और बीसी खंडूरी जैसे नेताओं की तरह उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है. इस बात की संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि 3 महीने बाद राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं. उन्हें राज्यसभा में भेजकर फिर सरकार में समायोजित किया जा सकता है.
  • तीसरी संभावना उन्हें किसी बड़े राज्य का गवर्नर बनाए जाने और चौथी राजस्थान में ही कोई जिम्मेदारी देकर फिर से सक्रिय किए जाने को लेकर हैं. हालांकि राजस्थान वापस भेजे जाने का कोई समीकरण फिलहाल सामने नजर नहीं आ रहा है, इसलिए इसकी संभावना न के बराबर है. सूत्रों का दावा है कि गवर्नर की कुर्सी को लेकर उन्हें पहले भी ऑफर दिया गया था, लेकिन उस वक्त वह दुविधा में थी.

फिलहाल कहा जा सकता है कि जन्मदिन के बहाने परिवार के साथ हुई इस मुलाकात ने वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है. हालांकि हाईकमान उन्हें किस भूमिका में देखना चाहता है, इसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सुरक्षा में लापरवाही, धमकी के बाद भी नदारद रही पुलिस
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सुरक्षा में लापरवाही, धमकी के बाद भी नदारद रही पुलिस
वसुंधरा राजे के बयान की चर्चा, 'लोग मुझसे कहते हैं कि मेरा काम नहीं हुआ, जब मेरा ही चला गया...'
वसुंधरा राजे के बयान की चर्चा, 'लोग मुझसे कहते हैं कि मेरा काम नहीं हुआ, जब मेरा ही चला गया...'
Jodhpur News: जोधपुर में पानी को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन
जोधपुर में पानी को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन
राजस्थान में फरमान- प्राइवेट जगहों पर नहीं होंगे सरकारी कार्यक्रम, विपक्ष बोला- अभी तो सैलरी देने में भी...
राजस्थान में फरमान- प्राइवेट जगहों पर नहीं होंगे सरकारी कार्यक्रम, विपक्ष बोला- अभी तो सैलरी देने में भी...
Advertisement

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव, पाकिस्तान में बड़ी बैठक
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
भारत में Oppo F33 सीरीज की एंट्री, Oppo F33 Pro 5G और F33 5G जल्द ही होंगे लॉन्च
भारत में Oppo F33 सीरीज की एंट्री, Oppo F33 Pro 5G और F33 5G जल्द ही होंगे लॉन्च
Embed widget