एक्सप्लोरर

क्या पार्टी से निकालने के बाद चली जाती है विधायकी, तेज प्रताप यादव के साथ क्या होगा, जान लीजिए नियम 

तेज प्रताप यादव समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. राजद से बाहर किए जाने के बाद उनकी विधायकी पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों चर्चा में हैं. तेज प्रताप यादव ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिलेशनशिप का ऐलान किया था. तेज प्रताप यादव की ओर से किए गए इस पोस्ट के बाद बिहार की सियासत में बवाल मचा हुआ है, क्योंकि तेज प्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं और उनका तलाक का मामला अदालत में लंबित है. 

इस घटना के एक दिन बाद लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव पार्टी व परिवार से बेदखल कर दिया. लालू प्रसाद यादव की ओर से कहा गया कि तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए राजद से निष्कासित किया गया है. इस फैसले के बाद तेज प्रताप यादव के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि राजद से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का भविष्य क्या होगा? क्या उनकी विधायकी भी चली जाएगी? इस बारे में नियम क्या हैं?  जानते हैं... 

क्या चली जाएगी विधायकी?

तेज प्रताप यादव वर्तमान में बिहार के समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की थी. जहां तक उनकी विधायकी का सवाल है तो राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकालने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. ऐसे में यह जरूरी है कि लालू प्रसाद यादव की ओर से इस बात की जानकारी विधानसभा में लिखित रूप से दी जाए. जहां तक विधायकी का सवाल है तो पार्टी से निकाले जाने भर से उनकी विधायकी पर कोई खतरा नहीं आएगा. अगर राजद की ओर से उनसे विधायकी छीनने की बात लिखित रूप से दी जाती तो भी यह विधानसभा अध्यक्ष पर निर्भर करेगा कि वह इस क्या फैसला लेंगे. इस तरह देखें तो फिलहाल तेज प्रताप यादव की सीट सुरक्षित है. 

क्या है दलबदल कानून?

हालांकि, राजद से निकाले जाने के बाद अगर तेज प्रताप यादव किसी दूसरे दल या पार्टी में शामिल हो जाते हैं या अपनी पार्टी बना लेते हैं तो उनकी विधायकी जा सकती है. ऐसे में दलबदल कानून के तहत वह विधायक नहीं रहेंगे. हालांकि, अभी तक तेज प्रताप यादव की ओर से इसको लेकर किसी तरह के संकेत नहीं दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद गर्लफ्रेंड के साथ हैं तेजप्रताप यादव? जानें इस मामले में कितनी मिलती है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget