एक्सप्लोरर

शादीशुदा होने के बावजूद गर्लफ्रेंड के साथ हैं तेजप्रताप यादव? जानें इस मामले में कितनी मिलती है सजा

तेज प्रताप यादव का इस तरह अचानक अपने रिश्ते का ऐलान करना सभी के लिए चौंकाने वाला था. दरअसल, वह पहले से शादीशुदा हैं और उनका ऐश्वर्या राय के साथ तलाक का मामला अदालत में लंबित है.

Tej Pratap Yadav Girlfriend News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. उन्होंने फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करते हुए ऐलान किया कि वह 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं. इस पोस्ट के सामने आने के एक दिन बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी व परिवार से बेदखल कर दिया. 

तेज प्रताप यादव का इस तरह अचानक अपने रिश्ते का ऐलान करना सभी के लिए चौंकाने वाला था. दरअसल, वह पहले से शादीशुदा हैं और उनका ऐश्वर्या राय के साथ तलाक का मामला अदालत में लंबित है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि शादी से बाहर किसी महिला से संबंध रखने पर क्या सजा मिलती है, इसके लिए कानूनी प्रावधान क्या है और तेज प्रताप यादव के मामले में क्या होगा? 

शादी से बाहर अवैध संबंध अपराध नहीं

शादी से बाहर किसी और से संबंध रखना पहले अपराध की श्रेणी में आता था. आईपीसी की धारा 497 के तहत इसमें पांच साल की सजा का प्रावधान था. हालांकि, इस धारा के तहत सिर्फ पुरुषों को ही सजा मिलती थी, जिसको लेकर विवाद था. 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इस धारा को ही खत्म कर दिया था, जिसके बाद से शादी से बाहर अगर दो लोग आपसी सहमति से संबंध बनाते हैं तो इसे अपराध नहीं माना जाता है. 2024 में लागू हुई भारतीय न्याय संहिता में भी शादी से बाहर आपसी सहमति से संबंध बनाने को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया. 

बन सकता है तलाक का आधार

यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि विवाह के बाद किसी दूसरे के साथ संबंध अपराध भले ही न हो, लेकिन यह तलाक का आधार हो सकता है. अगर कोई महिला या पुरुष शादीशुदा होने के बावजूद अवैध संबंध रखता है तो उसका पार्टनर इसे आधार बनाते हुए कोर्ट जा सकता है और तलाक की मांग कर सकता है. जहां तक तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का मामला है तो उनका तलाक का मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है. 

यह भी पढ़ें: एकदम सरप्राइज कर दिए...12 साल से इस लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप यादव, वायरल हो गई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
Mexico Crocodile Wedding Tradition : इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget