एक्सप्लोरर

आधा दिसंबर निकल गया फिर भी दिल्ली में अब तक क्यों नहीं शुरू हुई तेज ठंड? जानिए क्या रही वजह

Delhi: पिछले कुछ दिनों से हिमालय सहित ऊपरी इलाकों में एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव था. आइए जानते हैं कैसे इससे ठंड का असर कम था और कब ठंड बढ़ेगी...

Weather of Delhi: दिल्ली की सर्दी काफी प्रसिद्ध है. दिसंबर आते ही दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है. लगभग आधा दिसंबर बीत चुका है, इसके बावजूद अबकि बार यहां पहले वाली ठंड का एहसास नहीं हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से यहां तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर ही है. दिन तो अभी भी इतने गर्म हैं कि ठंड महसूस भी नहीं हो रही है. ऐसा क्यों हो रहा है? क्या इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से ये हो रहा है? जी हां, इस बार कुछ बदलाव हुआ है जिसकी जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है. आइए जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिल्ली में ठंड का एहसास क्यों नहीं हो रहा है...

इसलिए नहीं हो रही थी ठंड
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हिमालय सहित ऊपरी इलाकों में एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव था. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने के मिली है. असल में जब पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ता है तो मैदानी क्षेत्रों में हवालों की रफ्तार धीमी हो जाती है और इससे तापमान में बढोतरी होती है. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में अभी तक कड़ाके की सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है.

अब बढ़ जाएगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब तकरीबन खत्म हो चुका है. जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में मंगलवार से हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी हुई है और इसका असर बुधवार यानी आज से देखने को मिलने लगेगा. बता दें कि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत हिमालय के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे इसका असर अब बहुत जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिलेगा. दिल्ली में हवा की रफ्तार के साथ दिशा भी बदलेगी. उत्तर पश्चिम की ओर से चलने वाली हवा पर बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा. ये सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का एहसास कराने वाली हैं. बीते मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. 

यह भी पढ़ें -

क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपकी बाइक से चाबी निकाल सकते हैं? जान लीजिए क्या है सही नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?
ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?
किसने रखे महासागरों के नाम, क्या इन्हें बदला जा सकता है?
किसने रखे महासागरों के नाम, क्या इन्हें बदला जा सकता है?
स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?
स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?
इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?
इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget