एक्सप्लोरर

इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?

Sonia Gandhi Instagram: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है. उन्होंने एक पहली रील डाली है जिस पर 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. आइए जानते हैं कि क्या इससे उन्हें कोई कमाई हुई है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई किताब का प्रचार किया।
  • लाखों व्यूज वाली रील से सीधी कमाई नहीं हुई।
  • यह अकाउंट जनसंपर्क हेतु है, वाणिज्यिक उद्देश्य नहीं।
  • किताब 'बिलॉन्गिंग' 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी।

Sonia Gandhi Instagram: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 22 अक्टूबर 2026 को अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया है. उनकी पहली पोस्ट में उनकी आने वाली किताब "Belonging: A Journey of Love" की झलक दिखाई गई है. इस रील ने तुरंत ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

 गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे शेयर की गई इस रील को 5 मिलियन व्यूज मिले हैं. रील के वायरल हो जाने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस पोस्ट से सोनिया गांधी को कोई कमाई हुई  है? आइए जानते हैं क्या है इस सवाल का जवाब.

कोई कमाई नहीं 

रिपोर्ट के मुताबिक सोनिया गांधी की पहली रील से डायरेक्ट कोई भी कमाई नहीं हुई है. भारत में राजनीतिक नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट आमतौर पर मोनेटाइज नहीं होते और ना ही इन पर व्यूज या फिर लाइक से कमाई करने के लिए कोई भी विज्ञापन चलाए जाते हैं. इस वजह से इस रील की पहुंच को इसके प्रदर्शन के बाद मिलने वाली किसी भी कमाई से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.


इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?

इंस्टाग्राम से कैसे होती है कमाई? 

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम सिर्फ रील्स के व्यूज आने पर कोई भी सीधे पैसे नहीं देता है. जिस तरह यूट्यूब पर व्यूज के हिसाब से तय फिक्स्ड पेमेंट है ऐसा इंस्टाग्राम पर नहीं है. भले ही आपकी रील पर 5 मिलियन व्यूज आते हो लेकिन इंस्टाग्राम से आपको कुछ भी कमाई नहीं होगी. लेकिन इतने ज्यादा व्यूज आ जाने का मतलब है कि आपकी रील वायरल हो चुकी है. इसके जरिए आप दूसरे तरीकों जैसे की ब्रांड डील्स, एफिलिएट, गिफ्ट सिर्फ ₹50000 से लेकर 4 लाख से ज्यादा तक कमा सकते हैं. 

ऐसा तब मुमकिन होता है जब आपके वायरल कंटेंट को देखकर ब्रांड आपको अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए मोटी रकम देते हैं. इसी के साथ अगर आपकी रील पर गिफ्ट ऑप्शन ऑन है तो आपकी ऑडियंस आपके स्टार या फिर गिफ्ट भेजती है. इंस्टाग्राम एक स्टार का करीब 0.01 डॉलर देता है.

कमर्शियल अकाउंट नहीं बल्कि एक पब्लिक प्लेटफार्म

इस अकाउंट का उद्देश्य आर्थिक लाभ कमाना नहीं है. राजनेता अक्सर अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाने और जनता से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. आज के दौर में इस जनता में युवा और जेनरेशन Z एक बड़ा हिस्सा शामिल है. इस मामले में अकाउंट शुरू करने से सोनिया गांधी को जानकारी साझा करने का एक और तरीका मिल गया है. उनके पेज पर मोनेटाइजेशन के विकल्प या फिर विज्ञापनों से होने वाली कमाई लागू नहीं होती. 

कहीं पर भी 50 लाख व्यूज से जुड़े किसी भी तरह के भुगतान का कोई भी जिक्र नहीं है. इसके बजाय इस रील को एक ऐसी पब्लिक पोस्ट के रूप में बताया जा रहा है जिसका उद्देश्य उनकी आने वाली किताब का प्रमोशन करना है. यह अंतर काफी ज्यादा जरूरी है क्योंकि जब कोई अकाउंट मोनेटाइज नहीं होता तो ज्यादा व्यूज मिलने का मतलब अपने आप कमाई नहीं होता. 


इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?

किताब की पहली झलक 

इस रियल में सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नजर आ रही हैं. यह वीडियो दर्शकों को किताब के रिलीज होने से पहले ही उसकी एक झलक दिखाता है. इस किताब को एक आत्मकथा या फिर मेमॉयर के रूप में बताया गया है, जिसे हार्परकॉलिन्स द्वारा पब्लिश किया जा रहा है.  

यह किताब 10 नवंबर 2026 को पब्लिश होगी. इंस्टाग्राम पर इस शुरुआत के समय ने किताब को इसके प्रकाशन से ठीक पहले एक बड़े ऑनलाइन दर्शक वर्ग के सामने ला खड़ा किया है. हालांकि इस रील से कोई भी कमाई नहीं हुई है लेकिन इससे मिलने वाली पब्लिसिटी किताब के लिए मददगार साबित हो सकती है. इसके बाद प्री-बुकिंग और बिक्री को बढ़ावा मिल सकता है. 

व्यूज और कमाई के बीच का अंतर 

इस रील को 5 मिलियन व्यूज मिले हैं. लेकिन इन व्यूज या फिर लाइक्स से कोई भी कमाई नहीं हुई है. राजनीतिक एकाउंट्स का इस्तेमाल आमतौर पर नागरिकों से संवाद करने के लिए किया जाता है ना की कमर्शियल इनफ्लुएंसर पेज के रूप में. इसी के साथ इस अकाउंट पर विज्ञापन चलाए जाने का भी कोई जिक्र नहीं है.

किताब को जो भी फायदा मिल सकता है वह इनडायरेक्ट रूप से होगा. ज्यादा लोगों तक पहुंचने से पाठकों को आने वाली किताब के बारे में पता चल सकता है. लेकिन बिक्री पर इसका कितना असर पड़ेगा यह अभी से तय नहीं किया जा सकता. सिर्फ रील के मशहूर होने से यह साबित नहीं होता कि किताब की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है.

तीन अकाउंट्स को फॉलो करना 

सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर सक्रियता काफी सीमित है. यह अकाउंट सिर्फ तीन प्रोफाइल को फॉलो करता है. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आधिकारिक पेज शामिल है. फॉलो करने वालों की यह छोटी सी सूची इस बात को दर्शाती है कि इस अकाउंट का इस्तेमाल मुख्य रूप से लोगों से संवाद करने के लिए किया जा रहा है ना कि किसी बड़े कमर्शियल प्लेटफार्म के तौर पर. 

यह भी पढ़ें: क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?

बिना किसी प्रत्यक्ष कमाई के वायरल शुरुआत

सोनिया गांधी के इंस्टाग्राम पर आते ही कुछ ही घंटों में उन्हें लाखों व्यूज और फॉलोअर्स मिल गए हैं. इससे 10 नवंबर को रिलीज होने वाली उनकी किताब "Belonging: A Journey of Love" की तरफ लोगों का ध्यान गया है.

यह भी पढ़ें: कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?

स्पर्श गोयल एबीपी लाइव के साथ कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े हुए हैं. वह जनरल नॉलेज बीट की जिम्मेदारी संभालते हैं. कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में उन्हें चार साल का अनुभव है. एबीपी से पहले वह डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद में करीब दो साल तक काम कर चुके हैं. उन्होंने नमस्कार भारत से अपने करियर की शुरुआत की थी. .

वह अलग-अलग विषयों पर रिसर्च करके पाठकों के लिए जानकारी को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण अंदाज में पेश करते हैं. उन्होंने न्यूज राइटिंग के साथ-साथ स्क्रीनराइटिंग में भी अपनी पकड़ मजबूत की.

उन्होंने मां शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके साथ उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन से स्क्रीनप्ले का डिप्लोमा भी हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget