एक्सप्लोरर

मेसी को जीत के बाद क्यों पहनाया गया काला गाउन, इतिहास से जुड़ा है इसका रहस्य

मेसी जब जीत की ट्रॉफी लेने टीम के साथ फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर पहुंचे तो ट्रॉफी देने से पहले उन्हें कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी ने एक काले रंग का गाउन पहना दिया था.

अर्जेंटीना की फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद उसके स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी के बारे में लोग सब कुछ जानना चाहते हैं. फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुए इस फाइनल मुकाबले को पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों ने देखा. मैच की हर छोटे से छोटे मूवमेंट को लोगों ने बारीकी से देखा. कौन से प्लेयर ने किस तरह से फुटबॉल को किक मारी या फिर गोलकीपर ने कैसे गोल होने से बचा लिया, सब कुछ लोगों की नजरों में एक बेहतरीन याद की तरह छप गया. हालांकि, इन सबके बीच जो चीज आपकी नजरों से बच गई वह थी लियोनेल मेसी को पहनाया गया काला गाउन. इस गाउन के पीछे कतर का इतिहास जुड़ा है. आज हम आपको इसी गाउन के बारे में बताएंगे.

क्यों खास है ये गाउन

लियोनेल मेसी ने जब 18 दिसंबर को फ्रांस के मुकाबले अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप में जीत दिलाई और अपनी ट्रॉफी लेने टीम के साथ मंच पर पहुंचे तो ट्रॉफी देने से पहले उन्हें कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी ने एक काले रंग का गाउन पहना दिया. जीत के जश्न की वजह से ज्यादातर लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन उसका उनके अपने कई मायने हैं. दरअसल, मेसी को जो काले रंग का गाउन पहनाया गया वह कोई मामूली कपड़ा नहीं था. उसे बिष्ट कहा जाता है. यह ऊंट के बालों और बकरी के ऊन से बना होता है. इसे सिर्फ कतर की रॉयल फैमिली या फिर वहां के धर्म गुरुओं को ही पहनाया जाता है.

लियोनेल मेसी को क्यों पहनाया गया यह गाउन

दरअसल, कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी ने लियोनेल मेसी को यह खास गाउन इसलिए पहनाया क्योंकि वह उनका सम्मान करना चाहते थे. बिष्ट के नाम से जाना जाने वाला यह गाउन कतर की रॉयल फैमिली किसी को तब ही देती है जब उसे सामने वाले के प्रति अपना असीम सम्मान और असीम प्रेम प्रकट करना होता है. लियोनेल मेसी ने भी इस सम्मान का पूरा ख्याल रखा और पूरे सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने या गाउन नहीं उतारा.

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना की जीत

फ्रांस और अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप को जीतने के लिए अपनी जान लगा दी थी. पूरा मैच रोमांच से भरा था. अंत तक समझ नहीं आ रहा था कि कौन सी टीम यह वर्ल्ड कप जीतेगी. लेकिन बराबरी के मुकाबले के बाद जब जीत का फैसला पेनल्टी शूटआउट से तय होने की बारी आई तो उसमें अर्जेंटीना ने बाजी मार ली. साल 1986 के बाद अर्जेंटीना एक बार फिर से फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने साथ ले गई. हालांकि, इस मैच में मेसी के अलावा फ्रांस के प्लेयर एम्बाप्पे के शानदार खेल की भी खूब चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: मेसी के जूते की कीमत तुम क्या जानो विनोद बाबू... इतने में तो महीने का राशन आ जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
India Road Accidents: भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget