एक्सप्लोरर

कारगिल को क्यों कहा जाता है आगा की धरती? ये है इसका इतिहास

देश में कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ मनाई जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कारगिल को आगा की धरती कहा जाता है? जानिए कारगिल को क्यों कहते हैं आगा की धरती.

आज पूरे देश में कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कारगिल पहुंचे हैं. कारगिल विजय दिवस 1999 में कारगिल युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लद्दाख के कारगिल जिले को आगा की धरती क्यों कहा जाता है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. 

कारगिल शहर 

कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ पूरे देश में धूमधाम से बनाया जा रहा है. आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल की पहाड़ियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर खदेड़ा था और कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया था. बता दें कि लद्दाख अब एक केंद्रशासित प्रदेश है. लद्दाख में दो जिले आते हैं. पहला लेह और दूसरा जिला कारगिल है. कारगिल को पूरी दुनिया 1999 कारगिल युद्ध के कारण भी जानती है. दरअसल कारगिल वीरों की धरती हैं, जहां पर भारतीय सेना के जवानों ने अपनी जान की परवाह किये बिना पाकिस्तानी घुसपैठियों का सामना किया था और मार गिराया था. 

क्यों कहते हैं आगा की धरती

कारगिल में इस्लाम धर्म का आगमन 15वीं शताब्दी में हुआ था. मध्य एशिया के शिया स्कूल के विद्वान मीर शम्स-उद-दीन इराकी ने इस्लाम का प्रचार करने के लिए अपने मिशनरियों के साथ बाल्टिस्तान और कारगिल का दौरा किया था. माना जाता है कि बाल्टिस्तान के प्रमुख ने पहले इस्लाम अपनाया और फिर उसके बाद कारगिल के प्रमुखों ने इस्लाम को स्वीकार कर लिया था. मीर शम्स-उद-दीन से पहले इराकी ख्वाजा नूरबख्श ने कारगिल का दौरा किया और बहुत सारे इस्लामी उपदेश दिए थे. कारगिल में ज़्यादातर शिया मुसलमान रहते हैं और आगा धार्मिक प्रमुख और उपदेशक को कहा जाता है. यही कारण है कि कारगिल को आगा की धरती कहा जाता है. 

बता दें कि 2011 की जनसंख्या गणना के मुताबिक कारगिल की आबादी 1,40,802 है. वहीं कारगिल मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, यानी यहां पर मुसलमानों की संख्या सबसे ज्यादा है. 2011 की जनसंख्या के मुताबिक कारगिल में मुसलमानों की आबादी 76.87 फीसदी है. वहीं कारगिल में हिंदूओं की आबादी 7.34 फीसदी है. इसके अलावा बौद्ध धर्म के लोग 14.29 फीसदी, ईसाई धर्म के लोग 0.43 फीसदी रहते हैं. सिख धर्म के लोग 0.83, जैन 0.02 फीसदी रहते हैं. वहीं 1979 में लद्दाख क्षेत्र में कारगिल एक अलग जिला बन गया था. इसे पूर्ववर्ती लेह जिले से अलग किया गया था.

ये भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: कैसे पड़ा कारगिल शहर का नाम, क्या है वीरों की धरती का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget