एक्सप्लोरर

क्या तबाही से पहले ही पानी से बाहर आती है डूम्सडे फिश या कोई और है कारण? जानिए क्या कहता है साइंस

आपने भी सुना होगा कि एक ऐसी मछली है, जो समुद्र किनारे आकर अगर मरती है, तो उस जगह पर कोई ना कोई तबाही आती है. आज हम आपको बताएंगे कि उसी डूम्सडे फिश को लेकर वैज्ञानिक तर्क क्या है.

धरती पर लाखों प्रजाति के जानवर रहते हैं, सभी जानवरों की अपनी विशेषता होती है. जिस कारण उन्हें जाना जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने वाले हैं, जिसे डूम्सडे फिश कहते हैं. इस मछली को लेकर मान्यता है कि अगर ये समुद्र के किनारे आकर मरती है, तो कुछ अनहोनी हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि ये कितना सच है.  

क्या है मामला?

अब सवाल ये है कि अचानक डूम्सडे फिश का जिक्र क्यों हो रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि अटलांटिक महासागर के कैनरी द्वीपसमूह से लगे एक तट पर एक ऐसी मछली बहकर आई, जिसे लोग लोग दुर्लभ ‘डूम्सडे फिश’ यानि ‘प्रलय की मछली’ बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि गहरे पानी में रहने वाली इस मछली ने स्पेनिश शहर लास पालमास के तट पर आकर तड़पते हुए दम तोड़ दिया है. इसके बाद से ही लोगों को इस इलाके में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका है. 

कौन सी है ये मछली?

अब सवाल ये है कि ये तबाही वाली मछली कौन सी है? बता दें कि जिसे लोग तबाही वाली मछली बता रहा हैं, असल में ये ओरफिश है. ये गहरे समुद्र में रहती है, इसलिए इसे समुद्र के बाहर शायद ही देखा जाता है. हालांकि ओरफिश को डूम्सडे फिश भी कहते हैं. इस मछली को लेकर ऐसी मान्यता है कि ये मछली जहां भी दिखती है, वहां कुछ ना कुछ बुरा जरूर होता है. गौरतलब है कि इससे पहले ओरफिश के दिखने पर भूकंप से भारी तबाही मचने का दावा किया गया था.

डूम्स डे फिश को लेकर क्या है मान्यता?

बता दें कि जापानी लोककथाओं के मुताबिक डूम्सडे गहरे समुद्र में रहना पसंद करती है. मान्यता है कि यह मछली भूकंप या सुनामी का संकेत दे सकती है. जापानी ओरफिश को आपदा की निशानी मानते हैं. लोगों का कहना है कि 2011 में फुकुशिमा में शक्तिशाली भूकंप आने से पहले समुद्र किनारे ओरफिश देखी गई थी. वहीं पिछले साल अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी ओरफिश नजर आई थी, तब लॉस एंजिल्स में भूकंप आया था.

क्या कहता है विज्ञान?

अब सवाल ये है कि डूम्सडे मछली के तट किनारे आने से सच में प्रलय आता है? बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक डूम्सडे मछली का तट पर आने और तबाही से कोई संबंध नहीं है. वैज्ञानिकों के मुताबिक ओरफिश तभी सतह पर आती है, जब ये बीमार होती है या रास्ता भटक जाती है. ऐसे स्थिति में किनारे आने पर इसकी मौत हो जाती है. वैज्ञानिकों ने कहा कि ये दुर्लभ इसलिए होता है कि  क्योंकि ये कई वर्षों में एक बार नजर आती है.

ये भी पढ़ें:कहीं कपड़े नहीं पहनती दुल्हन तो कहीं खिलाया जाता है पान, ये हैं शादी की पांच अजीब रस्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget