एक्सप्लोरर

क्यों दुनिया से छिपकर रहती है चीन की खुफिया एजेंसी? आपने भी नहीं सुना होगा नाम

हर देश की खुफिया एजेंसी उसकी सुरक्षा के लिए काम करती है, चीन की भी खूफिया एजेंसी है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं.

रॉ, आईएसआई, एमआई-6, सीआईए जैसी कई खुफिया एजेंसियों के बारे में तो आपने जरुर सुना होगा. हो सकता है आपको अलग-अलग देशों की खुफिया एजेंसियों के बारे में भी पता हो, लेकिन क्या आपने चीन की खुफिया एजेंसी के बारे में कभी सुना है? कई देश अपनी खुफिया एजेंसी के बारे में जिक्र कर लेते हैं, लेकिन चीन में सरकार अपनी खुफिया एजेंसी के बारे में जिक्र करते हुए भी नजर नहीं आती. अपने देश के लिए चीन की खुफिया एजेंसी कई कार्य करती है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर चीन की खुफिया एजेंसी है क्या और वो कैसे काम करती है.

ये है चीन की खुफिया एजेंसी

हर देश की तरह चीन का भी खुफिया विभाग है. चीन के सुरक्षा विभाग को राज्य सुरक्षा मंत्रालय (MSS) कहा जाता है. ये विभाग साल 1983 में स्थापित किया गया था. विभाग काउंटर-इंटेलिजेंस, विदेशी इंटेलिजेंस के साथ-साथ घरेलू और विदेशी धरती पर खुफिया तंत्र द्वारा जानकारी जुटाने, निगरानी रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है. एमएसएस चीन के लिए सीआइए और एफबीआई दोनों ही एजेंसियों के काम करती हैं. एमएसएस, चीन के कैबिनेट के तहत अन्य मंत्रालयों की तरह काम करता है. बता दें इस एजेंसी के पास पूरे चीन में प्रांतीय और नगर पालिका शाखाओं का विशाल नेटवर्क है.

क्या है एमएसएस की शक्तियां?

चीन की खुफिया एजेंसी के पास ऐसी कई शक्तियां हैं जिसके तहत वो देश और विदेश दोनों में काम कर सकती है. बता दें साल 2017 में लागू किए गए राष्ट्रीय खुफिया कानून के तहत, एमएसएस के पास अन्य खुफिया तंत्रों के साथ-साथ देश और विदेश दोनों जगहों पर जासूसी गतिविधियां संचालन करने की अनुमति हैं. इसके अलावा एमएसएस के पास किसी भी विदेशी या घरेलू व्यक्ति या संस्थानों पर निगरानी और जांच करने की व्यापक शक्तियां हैं. एमएसएस किसी भी व्यक्ति या संस्थान को खुफिया गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी आदेश दे सकता है.

साथ ही MSS किसी भी ऐसे व्यक्ति को 15 दिनों तक प्रशासनिक हिरासत में ले सकती है जो किसी भी प्रकार से खुफिया तंत्र के काम या जानकारी को बाधित करने की कोशिश भी करता है. साथ ही चीन के आपराधिक प्रक्रिया कानून के अंतर्गत एमएसएस और नियमित पुलिस को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अपराधों के लिए लोगों को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने के लिए एक जैसे ही अधिकार हैं.                      

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान समेत अपने 'दुश्मन' देशों से क्या-क्या खरीदता है भारत? ये रही पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget