एक्सप्लोरर

सांप को मारने के बाद उसका सिर क्यों कूंचते हैं? इसके पीछे है ये वैज्ञानिक कारण

प्रोफेसर डेविड पेनिंग कहते हैं कि अगर आप किसी भी स्तनपायी जीव का सिर काट दें तो उसकी कुछ ही सेकंड में मौत हो जाएगी. हालांकि, सांपों के साथ ऐसा नहीं होता.

जीवों का मारना किसी भी तरह से सही नहीं होता. लेकिन कई बार लोग गुस्से में आकर या डर की वजह से ऐसा कदम उठा लेते हैं. खासतौर से सांप के साथ ऐसा सबसे ज्यादा होता है. गांव में अगर सांप किसी के घर में निकल गया तो लोग इस डर से उसकी जान ले लेते हैं, कि कहीं वह किसी को काट ना ले.

वहीं कई बार सांप द्वारा किसी को काट लेने की वजह से गुस्से में आकर लोग सांप की जान ले लेते हैं. खैर, हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर सांप को मारने के बाद लोग उसका सिर क्यों कूंचते हैं. क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या फिर अंधविश्वास की वजह से लोग ऐसा करते हैं.

क्या है इसके पीछे की वजब

साइंस फैक्ट की एक रिपोर्ट में इस सवाल का जवाब छिपा है. दरअसल, सइंस फैक्ट अपने लेख में दावा करता है कि कुछ सांप ऐसे होते हैं, जो अगर मर भी जाएं तो उनका सिर लगभग एक घंटे तक जिंदा रहता है. यानी शरीर के निर्जीव होने के बाद भी सांप के सिर में जान बची रहती है और उस दौरान वह किसी को भी अपना निशाना बना सकता है.

यही वजह होती है कि लोग सांप को मारने के बाद उसके सिर को या तो कूंच देते हैं या फिर मिट्टी में दबा देते हैं, ताकि गलती से भी किसी का पैर उसके सिर पर ना पड़े और वो सांप का शिकार होने से बच जाए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अमेरिका की मिसूरी साउदर्न स्टेट यूनिवर्सिटी (Missouri Southern State University) के प्रोफेसर डेविड पेनिंग इस मामले में साइंस फैक्ट को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहते हैं कि सांप को अपने शरीर के आंतरिक तापमान को बराबर रखने की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि उसे ऑक्सीजन के लिए उतनी ऊर्जा की आवश्यक्ता भी नहीं पड़ती.

प्रोफेसर डेविड पेनिंग आगे कहते हैं कि अगर आप किसी भी स्तनपायी जीव का सिर काट दें तो उसकी कुछ ही सेकंड में मौत हो जाएगी. हालांकि, सांपों के साथ ऐसा नहीं होता. दरअसल, सांपों को अपने दिमाग को जीवित रखने के लिए उतने ऑक्सीजन की आवश्यक्ता नहीं पड़ती, यही वजह है कि सिर कटने के बाद भी सांप के सिर में लगभग एक घंटे तर जान बाकी रहती है. दुनिया भर में फिलहाल 3700 सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं, इसमें से करीब 600 जहरीले होते हैं.

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों पाकिस्तान को अपनेे ही लोगों पर ईरान में करना पड़ रहा हमला, क्या है बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget