एक्सप्लोरर

कभी सोचा है नेत्रहीन या आंखों के रोगी काला चश्मा ही क्यों पहनते हैं? ये है वजह

Sun Glasses: ज्यादातर नेत्रहीन लोगों की आंखें केवल चित्र बनाने में असमर्थ होती हैं. गौरतलब है कि नेत्रहीन व्यक्तियों का काला चश्मा, आम लोगों के धूप के काले चश्मे से अलग होता है.

Why People Put Sun Glasses: आंखें शरीर का अनमोल और काफी नाजुक अंग होती हैं. दुनिया की खूबसूरती हमें आंखों से ही दिखाई देती है. आखों की कीमत उनसे पूछिए, जो दिव्यांग हैं या फिर जिनकी आंखें खराब हो चुकी हैं. इसलिए आपको अपनी आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए. खराब लाइफस्टाइल के चलते समय से पहले ही आंखें कमजोर होने लगती हैं और उसका नतीजा यह होता है कि फिर चश्मा लगाना पड़ता है. आपने देखा भी होगा कि नेत्रहीन लोग या फिर जिनकी आंखों में कुछ दिक्कत आ जाती है, वो लोग काला चस्मा ही पहनते हैं. कभी सोचा है कि आंखों से इस काले चश्में का क्या लेना देना है? आइए जानते कि क्यों नेत्रहीन लोगों को काला चश्मा पहनने की सलाह दी जाती है...

कौन-कौन पहनते हैं काला चश्मा?
नेत्रहीन लोग तो काला चश्मा पहनते ही हैं, लेकिन उनके अलावा जिन लोगों की आंखों में इंफेक्शन होता है या फिर मोतियाबिंद जैसा कोई ऑपरेशन हुआ हो वो लोग भी काला चश्मा पहनते हैं. डॉक्टर उन्हें काला चश्मा पहनने की सलाह देते हैं. कुछ लोग शौकिया भी काला चश्मा पहनते हैं. ऐसे लोग सिर्फ धूप से बचने के लिए काले चश्मे का इस्तेमाल करते है. कुछ लोग क्लासी दिखने के लिए भी चश्मा चढ़ाए रहते हैं. आइए जानते हैं कि काला चश्मा आंखों को किस तरह प्रोटेक्ट करता है.

काम करता रहता है नेत्रहीन व्यक्ति की आंखों का कुछ हिस्सा
आंखों में कई सारे पार्ट्स काम करते हैं. नेत्रहीन लोगों की आंखें पूरी तरह से खराब नहीं होती हैं. ज्यादातर लोगों की आंखें केवल चित्र बनाने में असमर्थ होती हैं. कुछ लोगों की आंखें रंगों की पहचान करने में असमर्थ होती हैं. इसके अलावा आंखों की कई बीमारियां होती है, जिनसे व्यक्ति अंधा तक हो जाता है, लेकिन नेत्रहीन व्यक्ति की आंखों का कुछ हिस्सा हमेशा काम करता रहता है. 

इसलिए पहनते हैं काला चश्मा
नेत्रहीन या आंखों का रोगी व्यक्ति जब सूर्य की रोशनी में जाता है तो उसकी आंखों को किसी आम इंसान की आंखों से ज्यादा तकलीफ होती है. उसे आंखों में जलन शुरू हो जाती है. कई बार तो ये दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि पीड़ित 10 कदम भी आगे नहीं चल पाता है. ज्यादातर नेत्रहीन व्यक्तियों की आंखों के आगे ऑरेंज सा कलर छा जाता है. ऐसे में डार्क ब्लैक कलर का चश्मा सूर्य की किरणों को उनकी आंखों तक पहुंचने से रोकता है. जिससे आंखों को आराम मिलता है. इसीलिए डॉक्टर नेत्रहीन और आंखों के रोगी व्यक्ति को विशेष प्रकार का गहरा काले रंग का चश्मा पहनने के लिए देते हैं. गौरतलब है कि नेत्रहीन व्यक्तियों का काला चश्मा, आम नागरिकों के धूप के काले चश्मे से अलग होता है.

यह भी पढ़ें -

ये पेट्रोल, दूध या पानी के टैंकर हमेशा गोल ही होते हैं, चोकोर क्यों नहीं? ये होती है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
Delhi Air Pollution: दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
Alcohol Skincare Products: स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान
स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget