एक्सप्लोरर

क्या पीएम मोदी खुद खरीदते हैं विदेशी मेहमानों के लिए गिफ्ट, जानें कौन करता है खर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं वह अपने साथ तोहफे लेकर जाते हैं. यह एक तरह से गिफ्ट डिप्लोमेसी होती है, जिसके माध्यम से दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को साधा जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की विदेश यात्रा के बाद भारत वापस लौट आए हैं. उन्होंने 2 से 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के लिए कुछ खास तोहफे भी ले गए थे. ये तोहफे भारत के अलग-अलग राज्यों से मंगाए गए थे, जिनमें उन राज्यों की संस्कृति और ऐतिहासिकता की झलक दिखाई दी. हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब पीएम मोदी विदेशी दौरे पर इस तरह के तोहफे ले गए हों. इससे पहले पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के लिए भी खास गिफ्ट्स लेकर गए हैं. 

दरअसल, प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं वह अपने साथ तोहफे लेकर जाते हैं. यह एक तरह से गिफ्ट डिप्लोमेसी होती है, जिसके माध्यम से दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को साधा जाता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि पीएम मोदी जो तोहफे लेकर विदेश जाते हैं, उन्हें खरीदता कौन है? क्या पीएम मोदी इतने महंगे-महंगे तोहफे अपनी सैलरी से खरीदते हैं? अगर नहीं, तो इस पर खर्चा कौन करता है? चलिए जान लेते हैं... 

इस बार क्या तोहफे ले गए थे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के लिए खास उपहार लेकर गए थे. सबसे पहले वह घाना पहुंचे थे. उन्होंने घाना के राष्ट्रपति को चांदी की जड़ाई वाला फूलदान भेंट किया, जो कर्नाटक के बीदर की पारंपरिक कला को दर्शाता है. वहीं राष्ट्रपति की पत्नी को प्रधानमंत्री मोदी ने चांदी के तारों से सजा पर्स गिफ्ट किया था. त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने चांदी से बनी राम मंदिर की प्रतिकृति तोहफे में दी थी. इसके अलावा उन्होंने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को चांदी का शेर, ब्राजील के राष्ट्रपति को महाराष्ट्र की पारंपरिक वारली पेंटिंग भेंट की थी. 

क्या पीएम मोदी अपनी सैलरी से खरीदते हैं गिफ्ट?

अब सवाल यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों व उनके परिवार को जो गिफ्ट देते हैं, उसका खर्च कौन उठाता है? क्या प्रधानमंत्री मोदी खुद इन खर्चों का वहन करते हैं? जवाब है-नहीं. दरअसल, किसी भी राष्ट्राध्यक्षों को इस तरह के उपहार देने के पीछे द्विपक्षीय संबंध बेहतर बनाने का उद्देश्य छिपा होता है. ऐसे में किस राष्ट्राध्यक्ष को कौन सा उपहार देना है और वह कहां से खरीदा जाएगा, इसकी व्यवस्था विदेश मंत्रालय का प्रोटोकॉल डिवीजन करता है. वहीं, एक आरटीआई में बताया गया था कि राष्ट्राध्यक्षों को दिए जाने वाले तोहफों का वहन सरकारी बजट से किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट रिवीजन में क्या-क्या देखता है चुनाव आयोग? जानें कैसे काटे जाते हैं लोगों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
Plastic Note Refund Rules: अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
वास्ते गुना हुइयां से डेलुलु...Gen Z के चैट कोड्स को ऐसे करें डिकोड
वास्ते गुना हुइयां से डेलुलु...Gen Z के चैट कोड्स को ऐसे करें डिकोड

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget