एक्सप्लोरर

बढ़ती इंटरनेट और शराब की लत के लिए कौन जिम्मेदार? वैज्ञानिकों ने दिया जवाब

इंसान की किसी भी आदत या गुण में 50 से 70% भूमिका उसके जीन की होती है. हालांकि, समय के साथ जीन में बदलाव भी होता है और इसी वजह से कुछ आदतों में बदलाव भी होता है.

Habit and Jean: हमारी जिंदगी किस दिशा में जायेगी यह बहुत हद तक हमारी आदतों पर निर्भर होता है. कई आदतें तो बहुत आसानी से बदल जाती हैं, लेकिन कई को बदलना काफी मुश्किल होता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि आदतों के लगने और छूटने में काफी हद तक हमारे जीन्स भी जिम्मेदार होते हैं. आजकल लोगों को शराब और इंटरनेट की लत सी लग गई है. इनका नशा ऐसा है, जो एक बार लग जाए तो छूटना मुश्किल हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आदत क्यो लग जाती है? यूरोप में हुई एक रिसर्च में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. इस रिसर्च में शराब और इंटरनेट की लत लगने के पीछे का कारण सामने आया है. आइए जानते हैं...

आदतों के लिए जीन होते हैं जिम्मेदार
पर्सनलाइज्ड मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इन आदतों के लिए इंसान के जीन दोषी हैं और रिसर्च में वैज्ञानिकों ने उस जीन को खोजने का दावा भी किया है. हमारी हर आदत का संबंध अनुवांशिकी से होता है, जीन के जरिए ही हमें अपने पूर्वजों से ये आदतें मिलती हैं. हालांकि, समय के साथ जीन में बदलाव भी होता है और इसी वजह से कुछ आदतों में बदलाव भी होता है. रिसर्च में हंगरी के एक कॉलेज के 3003 युवाओं के डीएनए के सैंपल लिए गए. इन युवाओं को एक प्रश्नपत्र दिया गया था जिसमें उन्हें अपने शराब, ड्रग, तम्बाकू, ऑनलाइन गेमिंग, जुआ, इंटरनेट आदि इस्तेमाल करने के तरीके और समय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा गया. तब यह सामने आया कि तमाम तरह के नशों का संबंध 32 तरह के जीन्स से है.

शराब की लत के लिए यह जीन जिम्मेदार
हंगरी की सेमेलइविस यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर कसाबा बाटा ने बताया कि इंसान की किसी भी आदत या गुण में 50 से 70% भूमिका उसके जीन की होती है. उन्होंने बताया कि फाक्स-एन 3 वह जीन है जो शराब की लत के लिए जिम्मेदार होता है, जिसका आरएस 59364 से संबंध होता है. कसाबा कहती हैं कि इस अध्ययन से यह पता लगाया जा सकेगा कि किस जीन के कमजोर होने पर इंसान किस लत का शिकार बना सकता है.

शराब से ज्यादा बुरी इंटरनेट की लत
एक अन्य शोध में यह भी सामने आया कि शराब से ज्यादा खराब लत इंटरनेट की होती है. अंतरराष्ट्रीय दूर संचार संघ की ओर से कराई गई यह रिसर्च कहती है कि विकसित देशों में इंटरनेट पर व्यस्त रहने वाले लोगों में से 94% संख्या 15 से 24 साल की उम्र के लोगों की है. जबकि, विकासशील देशों में यह आंकड़ा 65% से अधिक है.

यह भी पढ़ें - ई सिगरेट Vs कागज वाली सिगरेट, कौन सी ज्यादा नुकसानदायक, आज दूर कर लें कन्फ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?
कितने बीघा खेत का मालिक था अकबर, अब कहां हैं वे खेत?
कितने बीघा खेत का मालिक था अकबर, अब कहां हैं वे खेत?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget