एक्सप्लोरर

किसी भी देश में कौन दे सकता है प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश?

बांग्लादेश में स्थिति अभी भी शांतिपूर्ण नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी देश में तनाव का माहौल बनने पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश कौन देता है और इसका अधिकार किसके पास है.

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की स्थिति अभी भी अच्छी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के कई इलाकों में अभी भी आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं. हालांकि सेना और सरकार वापस से बांग्लादेश में शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीते दिनों बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश कौन दिया था? सवाल ये है कि किसी भी देश में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश कौन देता है. 

बांग्लादेश 

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और भारत आने के बाद नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने पीएम पद की शपथ ली है. पीएम यूनुस के साथ-साथ 16 और सहयोगियों ने भी शपथ ली है, जिसमें 2 महिलाओं और 2 हिंदुओं को भी शामिल किया गया है. हालांकि अभी बांग्लादेश में हिंसा पूरे तरीके से नहीं रूका है. आज हम आपको बताएंगे कि बांग्लादेश में प्रदर्शन के समय प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था. 

गोली चलाने का आदेश

अब सवाल ये है कि किसी भी देश में किसी भी स्थिति में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश कौन देता है. जानकारी के मुताबिक किसी भी देश में सरकार के पास ही सुरक्षा से जुड़े सभी बड़े फैसले लेने का अधिकार होता है. हालांकि इसके लिए अलग-अलग मंत्रालय बने होते हैं, जिसमें गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय शामिल है. लेकिन किसी भी विशेष या आपात स्थिति में देश की सरकार उस पर फैसला लेती है, जिसके बाद संबंधित मंत्रालय और विभाग की तरफ से आदेश जारी किया जाता है.
 
बांग्लादेश की स्थित में भी माना जा रहा है कि सरकार की तरफ से ही फैसला लिया गया था. हालांकि पूर्व पीएम शेख हसीना के पुत्र सजीब वाजेद ने आईएएनएस से खास बातचीत में कुछ बातों का जिक्र किया है. जिसमें वाजेद ने पश्चिमी देशों में सक्रिय बांग्लादेश के विरोधी समूहों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कुछ पश्चिमी समूह विरोध को भड़काते रहे, प्रदर्शनकारी पीएम आवास पर मार्च कर रहे थे और मेरी मां देश नहीं छोड़ना चाहती थी. मैंने उनसे बात की और उन्हें देश छोड़ने के लिए आश्वस्त किया था, क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करती तो प्रदर्शनकारी उन्हें मार डालते. 

सजीब वाजेद के मुताबिक बांग्लादेश में फैली हिंसा के बावजूद उनकी मां ने आदेश दिया था कि प्रदर्शनकारियों पर गोली नहीं चलाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरी मां ने पुलिस और सेना को आदेश दिया था कि प्रदर्शनकारियों को नहीं मारना है. इसलिए जब प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास पर मार्च किया, तो सेना ने ढाका की सीमाओं पर बैरिकेड लगाए थे और सेना ने हवा में गोलीबारी की थी. 

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट का ओलंपिक वाला केस लड़ेंगे हरीश साल्वे, अब तक इन बड़े मामलों को भी कर चुके हैं डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget