एक्सप्लोरर

भारत की कौनसी नदी है पुरुष नदी, बहुत कम जानते हैं ये खास रहस्य

तिब्बत से निकलने वाली ब्रह्मपुत्र नदी सिर्फ भारत में ही नहीं बहती. ये भारत से होते हुए बांग्लादेश तक जाती है. तिब्बत में इस नदी को यरलुंग त्सांगपो कहते हैं.

नदियां जीवन का स्रोत होती हैं. पूरी इंसानी सभ्यता नदियों के किनारे पर शुरू हुई. भारत में इन तमाम नदियों को मां का दर्जा दिया गया है. लेकिन इसी भारत में एक नदी ऐसी है जिसे इस दुनिया की इकलौती पुरुष नदी कहा जाता है. इस नदी का नाम है ब्रह्मपुत्र. आज इस आर्टिकल में हम आपको इस नदी की खासियत बताएंगे और इसके साथ ही इससे जुड़ा वो रहस्य भी बताएंगे जिसकी वजह से इसे दुनिया की इकलौती पुरुष नदी कहते हैं.

ब्रह्मपुत्र कैसे बना पुरुष नदी?

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी को भगवान ब्रह्मा का पुत्र माना जाता है. हिंदू धर्म के साथ साथ ये नदी जैन और बौद्ध धर्म के मानने वालों के लिए भी पूजनीय है. बौद्ध धर्म को मानने वालों की आस्था है कि ये नदी एक महान झील चांग थांग पठार से निकली है. जबकि, हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए ब्रह्मपुत्र नदी ब्रह्मा और अमोघ ऋषि के पुत्र हैं और इसीलिए ये पूजनीय हैं.

क्या सिर्फ भारत में बहती है ये नदी

तिब्बत से निकलने वाली ये नदी सिर्फ भारत में ही नहीं बहती. ये भारत से होते हुए बांग्लादेश तक जाती है. तिब्बत में इस नदी को यरलुंग त्सांगपो कहते हैं. दरअसल, तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के पास ही इस नदी का उद्गम स्थल है. ये नदी भारत की सबसे लंबी नदी है. भारत में इस नदी की लंबाई लगभग 2700 किलोमीटर है. हालांकि, जैसे ही ये नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है इसे वहां पद्मा कहा जाने लगता है.

बौद्ध धर्म से कैसे जुड़ी है ये नदी?

बौद्ध धर्म के अनुसार, ये नदी पहले एक बहुत बड़ी झील हुआ करती थी. लेकिन एक दयालु बोधिसत्व ने महसूस किया कि इस झील के पानी की जरूरत हिमालय के तराई के इलाके में रहने वालों को भी है इसलिए उन्होंने इस झील से पानी नीचे बहाने के लिए एक रास्ता बनाया जिससे इस नदी की उत्पत्ति हुई और फिर इसे ब्रह्मपुत्र नदी कहा जाने लगा.

ये भी पढ़ें: "स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमनें"...सफाई वाले की गाड़ी पर हर रोज सुनते होंगे ये गीत, जानिए वो आवाज किसकी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget