एक्सप्लोरर

"स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमनें"...सफाई वाले की गाड़ी पर हर रोज सुनते होंगे ये गीत, जानिए वो आवाज किसकी है

Swachh Bharat Ka Irada: स्वच्छ भारत अभियान के चलते ही आपने "स्वच्छ भारत का इरादा" नामक गीत सुना होगा. क्या आप जानते हैं कि रोजाना सुनाई देने वाला यह प्रसिद्ध गीत किसने लिखा था?

Swachh Bharat Mission: सुबह-सुबह एक आवाज ज्यादातर लोगों को सुनने को मिलती है. वो है - "स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने". ये आवाज कूड़ा लेने आई गाड़ी पर लगे स्पीकर से आती है. खासकर दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोग इस आवाज से अच्छी तरह वाकिफ होंगे. बहुत सी जगह तो ये गाड़ी सुबह और शाम दोनों समय आती है. रोज ये गीत सुनने के बाद भी क्या कभी आपने ये जानना चाहा है कि ये आवाज किसकी है...?

आंतरिक और बाहरी सफाई बेहद जरूरी

आंतरिक सफाई यानी मन का दर्पण साफ होने के साथ-साथ आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा रहना बेहद जरूरी है. पुराने समय में, हम लोग कुदरत के करीब रहते थे. कुदरत से जुड़ी हुई सभ्यता का हमारे पास अच्छा अनुभव था और हम कृषि-प्रधान देश के रूप में जाने जाते थे. उस समय हमें यह सोचने की क्षमता नहीं थी कि हमारी आधुनिक सभ्यता किस दिशा में जाएगी. जब समय बदलने लगा, शहरीकरण हुआ, बस्तियां बनीं, और बहुमंजिले इमारतें खड़ी हुईं तो यह जरूरी सवाल उठा कि इन शहरों से निकलने वाली गंदगी कहां जाएगी?

आधुनिकता के साथ आती है जिम्मेदारी

समय के साथ, पॉलिथीन जैसी चीजें हमारे जीवन में प्रवेश कर गईं. गाड़ियां, प्रदूषण, धुआं, ये सब हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गए, लेकिन जब ऐसी चीजें हमारी जिंदगी में आ रही थीं, तो हमें अपनी आचरण संहिता को भी बदलनी चाहिए थी. हमें अनुशासित रहने और इसे अपनाने की आवश्यकता थी. हमने उस संहिता को अनदेखा नहीं किया. अगर हमने आधुनिक जीवन और इसके संसाधनों को अपनाया है, तो हमारे ऊपर उनकी जिम्मेदारी भी आएगी.

स्वच्छ भारत मिशन

हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में स्वच्छता को एक मुहिम की तरह शामिल करने की जरूरत है. यह काम अकेले नहीं हो सकता. हमें सबके मिलकर करना होगा. हमें जिम्मेदारियां संभालनी होगी और अपनी आदतें सुधारनी होंगी. इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था. 

किसने लिखा है ये गीत?

स्वच्छ भारत अभियान के चलते ही आपने "स्वच्छ भारत का इरादा" नामक एक गीत का समर्थन किया होगा. क्या आप जानते हैं कि यह प्रसिद्ध गीत किसने लिखा था? शायद आपको यह नहीं पता हो, लेकिन आज आपको यह पता चल जाएगा कि इस गीत का लेखक कौन है.

"स्वच्छ भारत का इरादा" गीत को प्रसून जोशी ने लिखा है. प्रसून जोशी एक पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं. उनका जन्म 16 सितंबर 1968 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दन्या गांव में हुआ था. उन्हें मूवी "तारे ज़मीन पर" के गाने "मां" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है. यह पुरस्कार उन्हें 2007 में प्राप्त हुआ था. इसके अलावा, उन्हें "चांद सिफ़ारिश" गाने के लिए भी 2008 में पुरस्कृत किया गया था.

यह भी पढ़ें - हरी-भरी जगह रहने वालों की लंबी होती है उम्र, इतने साल तक बढ़ जाती है, रिसर्च में हुआ खुलासा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz Closure: होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget