एक्सप्लोरर

Basmati Rice: कौनसा है वो चावल, जिसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही है जंग

दुनियाभर में भारत की पहचान बासमती चावल से होती है. लेकिन पाकिस्तान भी इस चावल को लेकर इंटरनेशनल मार्केट में अपना दावा करता है. जानिए बासमती चावल को लेकर क्या है पूरी कहानी..

भारत-पाकिस्‍तान का नाम एक साथ आते ही लोगों के मन में सबसे पहला भाव जंग का होता है. क्योंकि इतिहास बताते हैं कि पाकिस्तान ने ऐसी हरकतें कई बार कर चुका है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चावल के बारे में बताएंगे, जिसको लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जारी है. जानिए इस चावल का नाम क्या है.  

बासमती चावल 

दुनिया के कई देशों में धान की खेती होती है. धान को उनके गुणों के आधार पर कई वर्गों में बांटा जा सकता है, जिसमें सामान्‍य धान, बासमती धान और खुशबू वाले धान को भी अलग-अलग श्रेणी में रखा जाता है. इसमें पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बासमती धान को पसंद किया जाता है. 

भारत-पाकिस्तान के बीच बासमती 

बासमती चावल को लेकर भारत और पाकिस्‍तान मौजूदा वक्‍त में आमने-सामने हैं. जिसके तहत भारत के शीर्ष कृषि संस्‍थान ने पाकिस्‍तान पर संरक्षित बासमती धान की किस्‍मों की चोरी का आरोप लगाया है. लेकिन बासमती को लेकर ये विवाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच नया नहीं है. बता दें कि अंग्रेजों के समय पर बासमती चावल भारत की पहचान हुआ करता था.लेकिन आजादी के वक्‍त जब भारत और पाकिस्‍तान का बंटवारा हुआ था, उस दौरान बासमती चावल का भी बंटवारा हुआ था. 

 जीआई टैग 

बासमती एक जीआई यानी भागौलिक संकेतक उत्‍पाद है. दुनिया के कई देश इस खुशबू वाले चावल यानी बासमती की पहचान जीआई टैग के आधार पर करते हैं. इसको लेकर एपीडा में बासमती चावल के नोडल अध‍िकारी डॉ र‍ितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के 14 जिलों और भारत के 7 राज्‍यों में पैदा होने वाले खुशबुदार चावल को बासमती चावल का जीआई टैग मिला हुआ है. भारत के 7 राज्‍यों में पंजाब, हर‍ियाणा, ह‍िमाचल, उत्तराखंड, द‍िल्ली, जम्मू के 3 ज‍िले और वेस्टर्न यूपी के 30 ज‍िलों में होने वाले खुशबुदार चावल को बासमती जीआई टैग म‍िला हुआ है. दुनिया के इन क्षेत्रों में पैदा होने वाले खुशबुदार चावल को ही बासमती चावल के तौर पर पहचाना जाता है. 

इंटरनेशनल जीआई टैग 

बासमती चावल की इंटरनेशनल जीआई टैग को लेकर भारत और पाकिस्‍तान के बीच जंग होती रही है. भारत ने 2019 में जीआई टैग को लेकर ऑस्‍ट्रेलिया के समक्ष आवेदन किया था, लेकिन बीते साल ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत के बासमती को जीआई टैग देने से मना कर दिया था. जिसके पीछे पाकिस्‍तान की लॉबिंग समझी जाती रही है. ऑस्‍ट्रेलिया का तर्क था कि बासमती भारत के साथ ही पाकिस्‍तान में भी पैदा होता है. इस वजह से जीआई टैग नहीं दिया जा सकता है. इसको लेकर एपीडा ने ऑस्‍ट्रेलिया न्‍यायालय का दरवाजा खटखटाया था. आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में बासमती चावल के ग्‍लोबल मार्केट की कीमत 12180 डॉलर आंकी गई थी. वहीं 2030 तक इसकी कीमत 21700 डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है.

 

ये भी पढ़ें: Donkeys IQ level: इंसानों के लगभग बराबर होता है गधों का IQ लेवल, याददाश्त के मामले में तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget