एक्सप्लोरर

कब-कब हो चुकी है मरे हुए इंसानों को जिंदा करने की कोशिश, जानें कितनी मिली थी कामयाबी

Tried To Make Dead Humans Alive: आपने कई बार सुना होगा कि कोई शख्स मरने के कुछ देर के बाद दोबारा से जिंदा हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब-कब मरे हुए इंसान को जिंदा करने की कोशिश हुई.

मौत को जीवन का अंत माना जाता है और यह सच भी है. जब से धरती पर जीवन है, तब से इंसान जन्म और मृत्यु के चक्रव्यूह में उलझा हुआ है. दुनिया में जो भी मर गया, उसके लिए संसार समाप्त हो जाता है, रिश्ते-नाते सबकुछ खत्म हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई बार मृतक इंसानों को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की जा चुकी है. आप सोच रहे होंगे कि क्या ये वही तो नहीं जो अक्सर खबरों में सुनने को मिलता है कि इंसान मर के कुछ देर बाद फिर से जिंदा हो गया? लेकिन यहां हम उसके बारे में नहीं बता रहे हैं. चलिए जानें कि कब कब मृतक इंसान को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की गई.

दोबारा से जिंदा हो सकता है मरा हुई इंसान

प्राचीन समय में कई बार यह सुनने को मिला है कि फलां शख्स को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की गई थी. हालांकि इसको लेकर कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं. हालांकि चिकित्सकीय रूप से मॉत व्यक्तियों को दोबारा से जिंदा करने के कई प्रयास किए गए हैं, खासतौर से क्रायोनिक्स और अन्य प्रयोग के जरिए. कुछ वक्त पहले एक नई रिसर्च में यह सामने आया था कि मरे हुए इंसान को दोबारा से जिंदा किया जा सकता है. एक अमेरिकी डॉक्टर ने प्रयोग करने के बाद कहा था कि मरे हुए शख्स को दोबारा से जीवित किया जा सकता है, लेकिन कैसे?

डॉक्टर के अनुसार कैसे दोबारा जिंदा हो सकता है कोई शख्स

न्यूयॉर्क में रिवरडेल में हिब्रू होम के मेडिकल डायरेक्टर का कहना था कि किसी शख्स के जीवन के आखिरी मिनट में विशेष सावधानी के साथ किए गए ऑपरेशन के बाद मृतक शख्स को दोबारा से जिंदा किया जा सकता है. उनका कहना था कि जो शख्स मृत्यु के करीब होता है वो दो चरणों से गुजरता है, पहले दिल धड़कना बंद हो जाता है, जिससे कि शरीर में ऑक्सीजन और खून की कमी हो जाती है, इसके करीब छह मिनट के बाद इंसान हमेशा के लिए मृत्यु को प्राप्त हो जाता है. 

डॉक्टर्स का कहना है कि उस दौरान दिमाग की कोशिकाएं भी मरने लगती हैं. ऐसे में छह मिनट के टाइम में अगर ऑपरेशन किया जाए तो इंसान दोबारा से जिंदा हो सकता है.

अमेरिका में दोबारा जिंदा करने के लिए रखी गईं डेडबॉडी

वहीं अमेरिका में भी मेडिकल साइंस के क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिक इस बात पर लगातार काम कर रहे हैं कि कैसे किसी मृत इंसान को जिंदा किया जा सकता है. अमेरिकी में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसे क्रायोनिक्स कहा जाता है, एरिजोना में बने एक रिसर्च सेंटर में इस तकनीक के जरिए इंसान के दोबारा जिंदा होने की उम्मीद में कई सारी डेड बॉडीज को जिंदा रखा गया है. ऐसे में पुराने समय में कब कब इंसान को दोबारा से जिंदा करने की कोशिश की गई है, यह तो तय  नहीं है. लेकिन अब मेडिकल साइंस इस पर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: कहीं चौराहे पर दी जाती है फांसी तो कहीं मारे जाते हैं कोड़े, इन देशों में ईशनिंदा पर मिलती है सबसे खतरनाक सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget