एक्सप्लोरर

World Bicycle Day: कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत, इस देश को क्यों कहते हैं बाइसिकल कैपिटल 

साइकिलिंग करना स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है. 3 जून के दिन हर साल दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. जानिए कब और कैसे हुई थी इस दिन की शुरूआत.

साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लाभदायक होता है. हर साल आज यानी 3 जून के दिन विश्व साइकिल दिवस  मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का कारण दुनियाभर में साइकिल के महत्व को बताना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व साइकिल दिवस मनाने की शुरूआत कब और कैसे हुई थी. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. 

विश्व साइकिल दिवस

बता दें कि विश्व साइकिल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर जागरूक करना है. आपने कई बार सुना होगा कि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट भी साइकिल चलाने के लिए सलाह देते हैं. क्योंकि नियमित तौर पर साइकिल चलाने से स्वास्थ्य अच्छा होता है. बता दें कि इस दिन की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जागरूकता फैलाने के लिए 3 जून 2018 के दिन की थी. 

कब हुई शुरुआत

बता दें कि विश्व साइकिल दिवस मनाने की शुरूआत आधिकारिक तौर पर 3 जून, 2018 के दिन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा किया गया था. इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, एथलीटों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था. इस दिवस को मनाने की शुरूआत से ही साइकिल चलाने के महत्व और स्वास्थ्य को होने वाले इसके फायदों के बारे में भी बताया गया था. इसके बाद से दुनियाभर में यह दिन साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है.

बाइसिकल कैपिटल

नीदरलैंड्स को दुनिया का बाइसिकल कैपिटल भी कहा जाता है. क्योंकि यहां की जनसंख्या केवल लगभग 170 लाख है, लेकिन यहां साइकिलों की संख्या लगभग 2 करोड़ से ज्यादा है. आसान भाषा में समझिए कि यहां एक साइकिल से भी ज्यादा मौजूद है. 

क्यों हुई इसकी शुरूआत

वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाने का उद्देश सिर्फ दुनिया को स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अलर्ट करना था. इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र इस दिवस के द्वारा दुनियाभर के देशों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना था. इसके अलावा पैदल यात्री सुरक्षा और साइकिल चालन की सुरक्षा को भी बढ़ावा देना था. बता दें कि

साइकिलिंग के फायदें

• बता दें कि कैलरी बर्न करने के लिए साइकिलिंग करना सबसे अच्छा ऑप्शन है. यह आपकी मदद मसल बिल्ड करने वजन घटाने और ओवरऑल फिटनेस को इम्प्रूव करने में करता है.

• इसके अलावा अगर आप रेगुलर साइकिल चलाते हैं, तो इससे आपका शरीर ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है. 

• इसके अलावा रेगुलर साइकिलिंग से आपके अपर बॉडी का पोस्चर बेहतर होता है. यह आपके अपर बॉडी में को-आर्डिनेशन और स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है.

• साइकिलिंग करने से शरीर की फिटनेस ठीक रहती है और शरीर का वजन नहीं बढ़ता है. 

ये भी पढ़ें: Nuclear Attack: जहां भी होता है परमाणु हमला, वहां ऐसा होता है नजारा! इस वजह से पता भी नहीं चलता और मौत हो जाती है!

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
Karwa Chauth 2026: देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget