एक्सप्लोरर

क्या है कैलाश पर्वत का रहस्य? जिसे आज तक कोई नहीं कर पाया फतह

कहा जाता है कि कैलाश पर्वत को आज तक कोई फतह नहीं कर पाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई रहस्य हैं जो कैलाश पर्वत को अलग और अनोखा बनाते हैं.

हिंदू धर्म में भगवान शिव को कैलाश पर्वत का स्वामी बताया गया है. मान्यता है कि भगवान शिव अपने पूरे परिवार और दूसरे देवी देवताओं के साथ इस पर्वत पर निवास करते हैं. पौराणिक कथाओं में भी इसका जिक्र मिलता है. जिसमें बताया गया है कि भगवान शिव से इस पर्वत को कई असुरों ने छीनने की कोशिश की है. हालाकि भगवान शिव के सामने उनकी मंशा कभी पूरी नहीं हो सकी. कहा जाता है कि आज तक कोई पर्वतारोही भी इस पर्वत पर चढ़ाई नहीं कर पाया है, लेकिन हर किसी के मन में ये सवाल जन्म लेता है कि आखिर ऐसा क्यों है? तो चलिए जान लेते हैं.

क्यों कोई नहीं कर पाया कैलाश पर्वत की चढ़ाई?

हिंदू धार्मिक पुराणों में कैलाश पर्वत का बहुत महत्व बताया गया है. इस स्थान को भगवान शिव का निवास माना जाता है. हालांकि सोचने वाली बात ये है कि जब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है, उसे सात हजार से ज्यादा लोग फतह कर चुके हैं तो फि कैलाश पर्वत पर क्यों आज तक कोई चढ़ नहीं पाया? जबकि ऊंचाई के मामले में ये माउंट एवरेस्ट से 2000 मीटर कम यानी 6638 मीटर ही है.

बता दें बातें ऐसी भी सुनने में आती है कि कई पर्वतारोहियों ने इस पर्वत पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन हर किसी को यही कहना होता था कि यहां रहना मानो असंभव है. दरअसल कहा जाता है कि इस पर्वत पर बाल और नाखुन तेजी से बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कहा जाता है कि कैलाश पर्वत पर बहुत ही ज्यादा रेडियोएक्टिव भी है.

व्यक्ति हो जाता है दिशाहीन

कुछ लोग ये मानते हैं कि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव अपने परिवार के साथ रहते हैं और इसीलिए किसी जीवित इंसान का उस ऊंचाई तक पहुंचना संभव नहीं है. कहा जाता है कि व्यक्ति मरने के बाद या जिसने कभी भी कोई पाप न किया हो, केवल वही कैलाश फतह कर सकता है. ऐसा भी माना जाता है कि कैलाश पर्वत पर थोड़ा सा ऊपर चढ़ते ही व्यक्ति दिशाहीन हो जाता है. ऐसे में बिना दिशा के चढ़ाई करना मतलब मौत को दावत देने जैसा है, इसलिए कोई भी इंसान आज तक कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाया है. जो भी व्यक्ति इस पहाड़ को चढ़ने के लिए निकला है वो या तो मारा गया है या फिर बिना चढ़े ही वापस लौट आया है.

तेजी से बढ़ने लगते हैं शरीर के नाखून और बाल

चीन सरकार के कहने पर कुछ पर्वतारोहियों का दल कैलाश पर चढ़ने की कोशिशें कर चुका है, लेकिन उन्हें सफलता तो मिली नहीं, बल्कि दुनियाभर के विरोध का सामना अलग करना पड़ा. ऐसे में हारकर चीनी सरकार को इस पर चढ़ाई करने से रोक लगानी पड़ी.

लोगों का मानना है कि जो भी इस पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है, वो आगे नहीं चढ़ पाता, उसका हृदय परिवर्तन हो जाता है. जिनने इस पर्वत को चढ़ने की नाकाम कोशिश की उन पर्वतारोहियों का मानना है कि यहां की हवा में कुछ अलग बात है. वहां शरीर के बाल और नाखून 2 दिन में ही इतने बढ़ जाते हैं, जितने 2 हफ्ते में बढ़ने चाहिए. शरीर मुरझाने लगता है और चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है

यह भी पढ़ें: आखिर सोलर पैनल से कैसे जनरेट होती है बिजली, यहां समझें पूरा प्रोसेस, क्या इसे घर पर भी बना सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रूड ऑयल से कैसे बनते हैं डीजल-पेट्रोल और LPG-CNG? जान लें पूरा प्रोसेस
क्रूड ऑयल से कैसे बनते हैं डीजल-पेट्रोल और LPG-CNG? जान लें पूरा प्रोसेस
करीब 3000 साल से 33 किमी चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब तक क्यों नहीं बढ़ाई गई इसकी चौड़ाई?
करीब 3000 साल से 33 किमी चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब तक क्यों नहीं बढ़ाई गई इसकी चौड़ाई?
Strait Of Hormuz: सिर्फ 33 किमी चौड़े स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कैसे गुजरते हैं शिप, कैसे मैनेज किया जाता है ट्रैफिक?
सिर्फ 33 किमी चौड़े स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कैसे गुजरते हैं शिप, कैसे मैनेज किया जाता है ट्रैफिक?
FIR On Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान के आरोप में FIR दर्ज, जानें इसमें किन धाराओं में मिलती है कितनी सजा?
हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान के आरोप में FIR दर्ज, जानें इसमें किन धाराओं में मिलती है कितनी सजा?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget