एक्सप्लोरर

क्या है इल्यूमिनाटी? सोशल मीडिया पर क्यों कहा जा रहा कि ये पूरी दुनिया को कंट्रोल करता है

इल्यूमिनाटी (Illuminati) की सच्चाई जानने से पहले आपको एडम वाइसहाप्ट के बारे में जानना होगा. क्योंकि यही वो शख्स थे, जिनकी वजह से इल्यूमिनाटी अस्तित्व में आया.

'इल्यूमिनाटी' ये शब्द अपने भीतर कई किस्से समेटे हुए है. यही वजह है कि जब सोशल मीडिया पर कुछ क्रिएटर्स ने इसकी बात की तो लोग इसके बारे में सबकुछ जानने के लिए गूगल के पेज पलटने लगे. लेकिन हिंदी में इस पर ज्यादा कुछ लिखा मिला नहीं.

हालांकि, आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में आपको इल्यूमिनाटी के बारे में कई चीजें पता चलने वाली हैं. इसके साथ ही आपको पता चलेगा कि आखिर इस संगठन का निर्माण कैसे हुआ और क्या ये अभी भी काम कर रही है.

इल्यूमिनाटी के बारे में की जाने वाली बातें

सोशल मीडिया पर आपको इल्यूमिनाटी से जुड़े कई वीडियो मिल जाएंगे. इनमें से ज्यादातर वीडियो में लोग आपको यही कहते हुए मिलेंगे कि ये संगठन दुनिया को कंट्रोल करता है. दो देशों के बीच युद्ध हो या दुनिया की मंदी या फिर किसी देश में सरकार गिराने और बनाने की बात हो. इस तरह के हर काम में इनका हस्तक्षेप होता है.

इस संगठन को लेकर यहां तक कहा जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति JF केनेडी की हत्या में भी ये शामिल थी. वहीं कुछ सोशल मीडिया क्रिएटर्स आपको ये बात करते हुए भी मिल जाएंगे कि इल्यूमिनाटी जैसे खुफिया संगठन के सदस्य बिल गेट्स और ओपरा विनफ्रे जैसे लोग हैं. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है कोई नहीं जानता. लेकिन ये बात सच है कि इल्यूमिनाटी नाम का एक संगठन अस्तित्व में जरूर था.

इल्यूमिनाटी की सच्चाई

इल्यूमिनाटी की सच्चाई जानने से पहले आपको एडम वाइसहाप्ट के बारे में जानना होगा. क्योंकि यही वो शख्स थे, जिनकी वजह से इल्यूमिनाटी अस्तित्व में आया. एडम वाइसहाप्ट का जन्म मध्य यूरोप के एक राज्य बवेरिया के एक शहर इंग्लोस्टाड में हुआ था. जन्म से यहूदी एडम वाइसहाप्ट बाद में ईसाई बन गए. धर्म में इनकी रूचि बचपन से थी, इसलिए बड़े होकर एडम इंग्लोस्टाड की यूनिवर्सिटी में धार्मिक कानूनों के प्रोफेसर बन गए.

हालांकि, कुछ समय बाद जब उन्हें लगा कि यूरोप समेत दुनियाभर में धार्मिक क़ानूनों और तौर तरीक़ों में बदलाव होना चाहिए तो उन्होंने इसके लिए आवाज उठाई. लेकिन उनकी कहीं नहीं सुनी गई. जब चीजें उनके हिसाब से नहीं बदल रही थीं, तब उन्होंने फैसला लिया कि अब वो एक ऐसा संगठन बनाएंगे जो धर्म और विज्ञान के मेलजोल से आगे बढ़े और दुनिया में समानता विकसित करने लिए काम करे. यहीं से शुरू हुई इल्यूमिनाटी की कहानी.

कब बना इल्यूमिनाटी

एडम वाइसहाप्ट को पता था कि इस संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्हें ऐसे लोग चाहिए जो इसकी अहमियत को समझें. उन्होंने ऐसे लोगों की तलाश में कई साल बिता दिए. फिर तारीख आई 1 मई 1776. एडम वाइसहाप्ट को चार ऐसे नौजवान मिल गए थे, जो इस संगठन को खड़ा कर सकते थे. फैसला लिया गया कि 1 मई की रात जब चारों ओर घुप अंधेरा होगा तब इंग्लोस्टाड के जंगलों में एक प्रतिज्ञा ली जाएगी और एक खास संगठन की स्थापना होगी. आधी रात को एडम और उनके चार नौजवान साथी इंग्लोस्टाड के जंगलों में पहुंचे.

वहां उन पांचों लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि वह अपने इस संगठन के बारे में दुनिया में किसी को पता नहीं चलने देंगे और अपनी पहचान हमेशा गुप्त रखेंगे. इसके साथ ही उन्होंने फैसला किया कि भविष्य में इस संगठन में जो लोग भी शामिल होंगे उनकी उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होगी. इसके बाद इस संगठन का नाम तय हुआ, जिसे आज दुनिया इल्यूमिनाटी के नाम से जानती है.

ये भी पढ़ें: Buddhist monks: बौद्ध भिक्षुओं के अंतिम संस्‍कार को कहा जाता है आत्‍म बलिदान, ये अंतिम संस्कार है सबसे अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा
कितना ताकतवर है दुनिया का सबसे शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट, किस देश ने किया लॉन्च?
कितना ताकतवर है दुनिया का सबसे शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट, किस देश ने किया लॉन्च?

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget