एक्सप्लोरर

क्या है ये कयामत की तिजोरी? जानिए इसमें कौन सा खजाना छुपा रहे हैं दुनियाभर के देश

आज से करीब 65 मिलियन साल पहले आई प्रलय में डायनासोर सहित कई अन्य प्रजातियों का नामों-निशान मिट गया. वैज्ञानिकों का कहना है कि छठी प्रलय भी जल्दी ही आएगी. जिसके लिए वो पहले से तैयारी कर रहे हैं.

Doomday Vault: हम सभी के घर में किसी न किसी रूप में छोटी या बड़ी तिजोरी जरूर होती है. जिसमें हम आपने कीमती सामान रखते हैं. तिजोरी का काम ही कीमती वस्तुओं को सुरक्षित रखना होता है. क्या आप जानते हैं दुनिया में डूम्सडे-वॉल्ट नाम की एक तिजोरी है, जिसे कयामत के दिन की तिजोरी भी कहा जाता है? बताया जाता है कि इसका ताला तभी खुलेगा जब दुनिया खात्मे की चौखट पर खड़ी होगी. कयामत की तिजोरी नॉर्वे में बेहद कम तापमान पर रखी है, जिसपर 100 देशों की दावेदारी है. 

जल्दी आयेगी अगली प्रलय

आखरी प्रलय आज से करीब 65 मिलियन साल पहले आई थी, जिसमें धरती से डायनासोर सहित कई अन्य जीवों की प्रजातियों का नामों-निशान मिट गया था. वैज्ञानिकों का कहना है कि छठी प्रलय भी जल्दी ही आएगी. प्रलय अपने साथ बहुत-सी प्रजातियों का खात्मा करने वाली तबाही लेकर आती है. जिसमें इंसानों सहितफंगी, पेड़-पौधे, बैक्टीरिया, सरीसृप, पक्षी और मछलियों आदि सभी के खत्म होने का खतरा रहता है. वैज्ञानिक छठी प्रलय की क्लाइमेट चेंज को बता रहे हैं. लेकिन कयामत के बाद बचे हुए लोगों को दुनिया को चलाए रखने के लिए कुछ तो चाहिए होगा. जिसमें सबसे जरूरी अनाज है. 

दुनिया के एक कोने पर क्यों है तिजोरी?

आर्कटिक सागर के पास नॉर्वे के स्पिट्सबर्गन आइलैंड पर रखे इस डूम्सडे वॉल्ट को ग्लोबल सीड वॉल्ट भी कहा जाता है. इसे दुनिया के एक कोने में बनाने की एक वजह नॉर्थ पोल का करीब होना है. इस वजह से यह जगह हमेशा काफी ठंडी रहती है और अनाज के बीज हमेशा के लिए सुरक्षित रह सकते हैं. इसे यहां बनाने की दूसरी वजह ये है, ताकि किसी भी युद्ध के कारण इसको कोई नुकसान न हो.

कोई भी देश बन सकता है हिस्सा

इस तिजोरी को फरवरी 2008 में बनाया गया था. वर्तमान में 100 देश इसमें शामिल हो चुके हैं. निर्धारित एग्रीमेंट साइन करके कोई भी देश इसमें शामिल हो सकता है. नियमों के अनुसार, एक बार बीज जमा कराने के बाद कोई देश उसे वापस नहीं मांग सकता है. बीज लेने के कुछ नियम होते हैं. जिनका पालन करना होता है. यहां ज्यादातर फसलों के बीज संरक्षित किए गए हैं. इसमें 69% अनाज, 9% फलियां और फल, सब्जियों के बीज हैं. इसमें कई औषधियों के बीज भी संरक्षित किए गए हैं. मेडिकल के लिहाज से यहां अफीम जैसे नशे के बीज भी संरक्षित किए गए हैं.

अंदर से ऐसी है कयामत के दिन वाली तिजोरी

इस तिजोरी को नॉर्वे के आइलैंड में एक पहाड़ के नीचे करीब 400 फीट गहराई पर बनी हुई है. तिजोरी तक पहुंचने के लिए सबसे पहले कंक्रीट की एक सुरंग से होकर जाना पड़ता है. जिसके बाद एक बेहद मजबूत चैंबर आता है. चैंबर में 3 तिजोरियां बनीं हुई हैं. जिनमें से प्रत्येक में करोड़ों बीज रखे जा सकते हैं. फिलहाल इसमें से एक ही वॉल्ट काम आ रहा है. 

यह भी पढ़ें - यहां माइनस में आता है लोगों का बिजली का बिल, सरकार भी है परेशान! जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
US LPG Exports By Country: सबसे ज्यादा LPG किन देशों को बेचता है अमेरिका, भारत किस नंबर पर?
सबसे ज्यादा LPG किन देशों को बेचता है अमेरिका, भारत किस नंबर पर?
क्या पाकिस्तान में भी मिलता है E20, वहां की सरकार एथेनॉल पर क्या कर रही?
क्या पाकिस्तान में भी मिलता है E20, वहां की सरकार एथेनॉल पर क्या कर रही?
मुस्लिम नाटो में सबसे ज्यादा ताकतवर कौन, उसके पास कितनी ताकत?
मुस्लिम नाटो में सबसे ज्यादा ताकतवर कौन, उसके पास कितनी ताकत?

वीडियोज

Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget