एक्सप्लोरर

सड़कों पर खुलकर हो रही मनमानी: एक साल में 12000 करोड़ रुपये का कटा चालान, 9000 करोड़ अब भी बकाया

Traffic Rules Violations: सड़कों पर धड़ल्ले से ट्रैफिक रूल्स तोड़े जा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि एक साल में 8,000 करोड़ से ज्यादा चालान काटे गए, जिसकी कुल रकम 12,000 करोड़ रुपये बैठ रही है.

Traffic Rules Violations: भारत में भले ही ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बरती जा रही है, लेकिन ऑटोटेक फर्म CARS24 की एक रिपोर्ट में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाते हैं, लेकिन बीते एक साल में इसकी महज 25 परसेंट तक की ही भरपाई हुई है. बाकी का 75 परसेंट अभी भी बकाया है. 

1 साल में 8,000 करोड़ से ज्यादा चालान

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में देशभर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के 8,000 करोड़ से ज्यादा चालान काटे गए. इसकी कुल रकम 12,000 करोड़ रुपये बैठती है, जिनमें से 9000 करोड़ रुपये का भुगतान करना अभी भी बाकी है.  यानी कि कुल जुर्माने का 75 परसेंट अभी भी बकाया है. इससे पता चलता है कि सख्त नियमों के बावजूद, देश भर में कितनी बार और कितनी आसानी से यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. 

मौका मिलते ही ट्रैफिक रूल्स तोड़ रहे लोग

इस साल में ओवरलोड ट्रकों से लेकर बिना हेलमेट बाइक या स्कूटी चलाने वालों के चालान काटे गए. हरियाणा के एक ट्रक मालिक पर 18 टन से ज्यादा सामान लादने पर 2,00,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी तरह से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बेंगलुरु के एक बाइक राइडर पर 2.91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

अकेले गुरुग्राम में एक दिन में काटे गए 4,500 चालान से 10 लाख रुपये जुटाए गए. नोएडा में बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों से एक महीने में 3 लाख रुपये वसूले गए. इससे पता चलता है कि लोग मौका मिलते ही गैर-जिम्मेदाराना ढंग से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. 

ओवरस्पीडिंग के मामले सबसे ज्यादा

CARS24 के को-फाउंडर गजेंद्र जांगिड़ ने कहा, ट्रैफिक नियमों का हर उल्लंघन सिविक ऑर्डर के खिलाफ किया गया एक साइलेंट वोट है. अगर हम अपने शहर की सुरक्षा चाहते हैं, तो हमें डर के बजाय गर्व से अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी. बता दें कि जितने भी चालान काटे गए उनमें से लगभग 50 परसेंट चालान ओवरस्पीडिंग के लिए थे. इसके बाद हेलमेट या सीटबेल्ट न पहनने, जहां-तहां पार्किंग और सिग्नल जंपिंग के मामले सामने आए.

चालान भर देने में ही समझदारी

हालांकि, चालान की अनदेखी करने वाले जल्दी से संभल जाए, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं. चालान न भरने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो सकता है, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल हो सकता है, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ सकता है, बार-बार चूक होने पर अदालती समन भी भेजा सकता है. 

ये भी पढ़ें:

इस देश में सबसे बड़ा सोलर प्रोजेक्ट बनाएगी अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power, इससे भारत को भी होगा खूब फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget